Thursday, April 23, 2026
Viral

Viral Video: वाराणसी के टूर गाइड ने बोली ऐसी फर्राटेदार जापानी, विदेशी भी रह गए भौचक्के; देखें वीडियो

Varanasi Guide Speaking Japanese Viral Video: वाराणसी के घाटों की बात ही निराली है. लेकिन यहां से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. दरअसल, एक लोकल टूर गाइड दीप फर्राटेदार जापानी बोलने और अपनी दरियादिली की वजह से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गए हैं.

Viral Video: वाराणसी के टूर गाइड ने बोली ऐसी फर्राटेदार जापानी, विदेशी भी रह गए भौचक्के; देखें वीडियो
Viral Video: वाराणसी के टूर गाइड ने बोली ऐसी फर्राटेदार जापानी, विदेशी भी रह गए भौचक्के; देखें वीडियो

पैसा नहीं, इंसानियत है बड़ी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब टूर गाइड दीप ने विदेशी पर्यटकों के एक ग्रुप के साथ फर्राटेदार जापानी में बातचीत की, तो यह देखकर सैलानी भौचक्के रह गए. लेकिन इस क्लिप में सबसे ज्यादा दिल जीत लेने वाली बात तब हुई, जब पर्यटकों ने खुश होकर उन्हें टिप देनी चाही. इस पर दीप ने विनम्रता से न सिर्फ पैसे लेने से मना किया, बल्कि जो कहा उसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया.

15 साल की उम्र में सीखी जापानी

हैरान विदेशियों ने जब गाइड से पूछा कि आपने इतनी कठिन भाषा पर इतनी गजब की पकड़ कैसे बनाई, तो दीप ने बताया कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र से ही जापानी भाषा सीखनी शुरू कर दी थी. आज यही कौशल उन्हें काशी आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा गाइड बनाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sukedaitravel नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 62 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स दीप की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक ने लिखा, ये बंदा वाकई कमाल का है. दूसरे ने कहा, किसी भारतीय के मुंह से जापानी सुनना बहुत ही सुखद और दिलचस्प है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply