Bhooth Bangla Box Office: जिस चीज का इंतजार खिलाड़ी कुमार के फैन्स लंबे वक्त से कर रहे थे, फाइनली 2026 में वो ख्वाहिश पूरी हो गई. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के भौकाल के आगे अच्छे-अच्छों की छुट्टी हो गई है. अक्षय कुमार की फिल्म को आए 7 दिन हो गए हैं, पर फिलहाल छठे दिन का कलेक्शन सामने आया है. जिसे देखकर मेकर्स को थोड़ी टेंशन भी होगी. पर फिलहाल खुशी भी होने वाली है. 4 दिन में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. जिसके बाद से ही इंतजार हो रहा था, बजट रिकवर कब करेगी. जिसके बाद HIT लिस्ट में एंट्री हो जाएगी. अब फाइनली अक्षय और ‘भूत बंगला’ के लिए गुड न्यूज है. लेकिन सबसे पहले जानिए फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ छाप लिए हैं.

2026 की सबसे बड़ी फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है, जिसे पीछे छोड़ने के लिए 1800 करोड़ रुपये कमाने होंगे. साथ ही दूसरे नंबर पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का नंबर है. लेकिन अब शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ते हुए अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर आ गए हैं. जी हां, ने सिर्फ बजट ही रिकवर नहीं किया है. अब इस हॉरर फिल्म का भौकाल देखने को भी मिल रहा है. यहां केवल बॉलीवुड फिल्मों की बात हो रही है.
‘भूत बंगला’ हुई HIT, छठे दिन कितने छापे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत से 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, टोटल शोज 11,584 रहे हैं. जबकि ऑक्यूपेंसी 13 परसेंट रही है. दरअसल बीते दिन के मुकाबले फिल्म के बिजनेस में 23.1 परसेंट का ड्रॉप आया है. अबतक भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 78.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, इंडियन ग्रॉस बिजनेस 93.87 करोड़ पहुंच गया है. जबकि, बात ओवरसीज कलेक्शन की करेंगे, तो फिल्म ने 33.50 करोड़ कमा लिए हैं. साथ ही छठे दिन 2 करोड़ ही कमा पाए. जबकि, 127. 37 रुपये की कमाई वर्ल्डवाइड कर दी है.
दरअसल फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि, पहले दिन- 12.25 करोड़, दूसरे दिन- 19 करोड़, तीसरे दिन-23 करोड़, चौथे दिन-6.75 करोड़ और पांचवें दिन- 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दरअसल फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई के मुताबिक, अब फिल्म वो बजट रिकवर कर चुकी है. साथ ही HIT कैटेगरी में एंट्री कर ली है. वहीं, झटका इसलिए लगा है क्योंकि अबतक की सबसे कम कमाई 6 करोड़ रही है. लेकिन अच्छी बात है कि 5 करोड़ से ज्यादा ही कारोबार वीक डेज में भी हो रहा है.





