Thursday, April 23, 2026
Entertainment

बाप रे बाप! 100 करोड़ के क्लब में 20 फिल्में, बॉक्स ऑफिस के असली उस्ताद निकले अक्षय कुमार, सलमान-शाहरुख सब पीछे

Bollywood Superstar Akshay Kumar Record: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 4 दशक का समय बिता लिया है. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग रोल्स में फैंस का मनोरंजन किया है. कभी उन्होंने कॉमेडी फिल्मों से फैंस के खूब हंसाया तो कभी अपनी सदी हुई एक्टिंग से सभी को इमोशनल कर दिया. रोमांस से लेकर एक्शन तक में अक्षय कुमार को महारथ हासिल है. अब एक्टर भूत बंगला फिल्म के जरिए एक बार फिर से फैंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. लंबे वक्त के साथ प्रियदर्शन संग उनकी जोड़ी नजर आई है जिसका धमाल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है.

बाप रे बाप! 100 करोड़ के क्लब में 20 फिल्में, बॉक्स ऑफिस के असली उस्ताद निकले अक्षय कुमार, सलमान-शाहरुख सब पीछे
बाप रे बाप! 100 करोड़ के क्लब में 20 फिल्में, बॉक्स ऑफिस के असली उस्ताद निकले अक्षय कुमार, सलमान-शाहरुख सब पीछे

अक्षय कुमार हर साल कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. उनकी झोली में हमेशा 4-5 फिल्में तो होती ही हैं. फिलहाल उनकी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अपना बजट भी निकाल लिया है. इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है. भूत बंगला उनकी 21वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है. ऐसा कारनामा कोई भी एक्टर अब तक नहीं कर सका है. सलमान खान की 18 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. अजय देवगन और शाहरुख खान की फिल्में भी इस लिस्ट में पीछे हैं. वहीं अक्षय कुमार ने जो ये अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है उसके आस-पास भी कोई नहीं है.

अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्में

अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्मों की बात करें तो इसमें हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ही 4 फिल्में हैं. हाउसफुल के 5 पार्ट अब तक आ चुके हैं. पहले पार्ट को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी पार्ट्स ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की है. इसके अलावा राउडी राठौड़, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, 2.0, केसरी, मिशन मंगल, गुड न्यूज सूर्यवंशी, OMG 2, स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3 और भूत बंगला जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है. खास बात ये है कि इसमें कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्होंने 100 करोड़ की कमाई तब की जब ये एक बड़ी बात मानी जाती थी.

अब तक नहीं नसीब हुई 500 करोड़ी फिल्म

लेकिन का एक दुर्भाग्य ये भी रहा है कि उनकी कोई भी फिल्म अब तक 500 करोड़ का कलेकक्शन नहीं कर सकी है. उनकी जिस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं उसमें वे विलेन के रोल में थे. ये फिल्म थी 2.0 जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं अक्षय कुमार की अन्य बड़ी फिल्मों की बात करें तो इसमें गुड न्यूज, टॉयलेट एक प्रेम कथा, हाउसफुल 4 और सूर्यवंशी जैसी फिल्में शामिल हैं.

भूत बंगला ने कितने कमा लिए?

वहीं अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने हफ्तेभर के अंदर ही अपना बजट निकाल लिया है और इस फिल्म को अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 6 दिन में ही 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल कर के दिखाती है और 200 करोड़ के क्लब में काम कर सकती है कि नहीं. आने वाला वीकेंड इस फिल्म के कलेक्शन के लिहाज से काफी अहम होने जा रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव और मनोज जोशी जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है जिनके अभिनय की तारीफ की जा रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply