Thursday, April 23, 2026
Viral

Viral Video: विदेशी महिला ने अकेले नापा भारत, बोली- इन 5 बातों ने किया हैरान!

Viral Video: भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन जब कोई विदेशी पर्यटक यहां के अनुभवों को दुनिया के सामने रखता है, तो वो चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों माया रे (Maya Rey) नाम की एक सोलो ट्रैवलर (Solo Traveler) का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उन्होंने भारत में सोलो ट्रिप की और अपने अनुभव से 5 ऐसी बातें बताई, जिन्होंने उन्हें सचमुच चौंका दिया.

Viral Video: विदेशी महिला ने अकेले नापा भारत, बोली- इन 5 बातों ने किया हैरान!
Viral Video: विदेशी महिला ने अकेले नापा भारत, बोली- इन 5 बातों ने किया हैरान!

वो 5 बातें जिनसे विदेशी पर्यटक रह गई हैरान

माया का कहना है कि भारत के लोग काफी मिलनसार हैं. वे मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. अगर आप कहीं फंस गए, तो यहां कोई न कोई आपकी मदद के लिए आगे जरूर आएगा.

कोई लैंग्वेज बैरियर नहीं

माया के लिए सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत में हर जगह लोग न सिर्फ अंग्रेजी समझते हैं, बल्कि बोलते भी हैं. इससे उनके लिए खाना ऑर्डर करना और बस-ट्रेन पकड़ना बच्चों का खेल बन गया.

पर्सनल बातें भी हैं यहां नॉर्मल

विदेशी कल्चर में किसी से उसकी उम्र या कमाई पूछना अजीब माना जाता है, लेकिन माया को भारत का सीधापन खूब पसंद आया. लोग यहां बेझिझक शादी और इनकम जैसे सवाल पूछते हैं, जिसे उन्होंने एक दिलचस्प बदलाव बताया.

खुद के देश के दीवाने हैं भारतीय

विदेशी महिला ने यह भी गौर किया भारत का घरेलू पर्यटन बहुत मजबूत है. उन्होंने कहा, इंडियन्स अपने ही देश की खूबसूरती को निहारने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैवल करते हैं.

जायके का जादू

इसके अलावा माया ने भारतीय व्यंजनों की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि भारत छोड़ने के बाद उन्हें कहीं भी इतना स्वादिष्ट भोजन नहीं मिला, और वह इसे बहुत मिस कर रही हूं.

विदेशी महिला का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है, जिसे अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज और 20 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, ढेरों यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा, अगर आप भारत को असली रूप में स्वीकार करें, तो यह अपनी पूरी सुंदरता दिखा देता है. एक अन्य यूजर ने उन्हें अगली बार ‘सिटी ऑफ जॉय’ यानी कोलकाता आने का न्योता भी दे डाला.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Maya Rey (@rey.ontheway)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply