Thursday, April 23, 2026
Entertainment

प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल से ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ तक, मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानिए

Manoj Bajpayee Upcoming Movie: साल 1993 में टीवी शो ‘शिकस्त’ से अपना करियर शुरू करने के बाद मनोज बाजपेयी लगातार लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. टीवी हो, सिल्वर स्क्रीन हो या फिर OTT, हर जगह उन्होंने अपनी चमक दिखाई है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार रहता है. आखिरी बार मनोज को पिछले साल नवंबर में प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली सीजन 3’ में देखा गया. अभी भी मनोज के पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वो आने वाले समय में दिखेंगे.

प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल से ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ तक, मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानिए
प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल से ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ तक, मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानिए

मनोज बाजपेयी के खाते में मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की एक बड़ी कॉमेडी फिल्म का सीक्वल भी है. आज यानी 23 फरवरी को मनोज का बर्थडे है. वो 57 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा गांव में हुआ था. छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है. चलिए आज बात उनकी अपकमिंग फिल्मों की करते हैं.

घूसखोर पंडत

इसी साल नेटफ्लिक्स पर की ये फिल्म आने वाली है, जिसमें वो पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. कुछ महीने पहले फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था. हालांकि, फिल्म के टाइटल पर विवाद हो गया था. उसके बाद मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो हटा दिया था. साथ ही टाइटल बदलने का भी फैसला किया था. हालांकि, अभी नए टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. ये फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाई है.

पुलिस स्टेशन भूत

मनोज बाजपेयी डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘पुलिस स्टेशन भूत’. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मनोज के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आने वाली हैं. पिछले साल ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी. हालांकि, अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

भागम भागम 2

साल 2006 में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल बन रहा है. इस बार डायरेक्शन की कमान राज शांडिल्य के हाथों में हैं. पहले पार्ट की तरह अक्षय कुमार और परेश रावल तो इस फिल्म में दिखेंगे ही, लेकिन इस बार गोविंदा फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट की मानें तो ‘भागम भाग 2’ में उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है. इस फिल्म की रिलीज डेट भी अभी सामने नहीं आई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply