Thursday, April 23, 2026
Viral

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पोल पकड़कर ऐसा नाचा शख्स, लोग बोले- ‘इसे रोक लो कोई’

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है, और वजह कोई सीट को लेकर मारपीट या धक्का-मुक्की नहीं, बल्कि एक बंदे का अतरंगी डांस वीडियो है. सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रहे इस वीडियो को देखकर इंटरनेट की पब्लिक हैरान है और सोच में पड़ गई है कि इसे डांस कहें या कुछ और. आलम यह है कि बंदे के ऊटपटांग स्टेप्स देखकर पास बैठे पैसेंजर मजे लेने के बजाय डर के मारे अपनी सीटें छोड़कर भागते नजर आए.

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पोल पकड़कर ऐसा नाचा शख्स, लोग बोले- ‘इसे रोक लो कोई’
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पोल पकड़कर ऐसा नाचा शख्स, लोग बोले- ‘इसे रोक लो कोई’

इंस्टाग्राम पर @btw_swastik_02 नामक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अब तक इसे 87 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि एक बंदा मशहूर गाने ‘तेरी दीवानी’ पर थिरकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका अंदाज कुछ ज्यादा ही एनर्जेटिक हो गया.

वीडियो में आप देखेंगे कि बंदा कोच के पोल के ईर्द-गिर्द पागलों क तरह उछल रहा है. कुल मिलाकर उसने कुछ ही सेकंड में उछल-उछलकर पूरे कोच में हलचल मचा दी. उसकी हरकतों को देखकर पास बैठे लोग इस कदर घबरा गए कि चोट न लग जाए, वे फौरन अपनी सीट छोड़कर दूर भागने लगे. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं कि भाई का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है, भले ही आसपास के लोग परेशान हो रहे हों.

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, इसके चाभी किसने भर दी. दूसरे ने कहा, मौत आ जाए, पर ऐसा कॉन्फिडेंस कभी न आए. एक अन्य यूजर ने लिखा, नाच ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है. एक और यूजर ने कमेंट किया, इसे रोक लो कोई.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply