आज की दुनिया में तकनीक हमारी जिंदगी को आसान भी बना रही है और नई चिंताओं को जन्म भी दे रही है. जहां एक तरफ हम इसकी सुविधाओं और तेजी की तारीफ करते नहीं थकते, वहीं दूसरी तरफ येी तकनीक कभी-कभी हमें असहज कर देती है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर ChatGPT Image 2.0 की मदद से एक बैंक चेक की तस्वीर तैयार की. ये कोई साधारण या नकली दिखने वाला चेक नहीं था, बल्कि इतना असली लग रहा था कि पहली नजर में कोई भी इसे असली मान सकता था. चेक पर बैंक का नाम, खाता संख्या और यहां तक कि नीचे की MICR लाइन भी बेहद सटीक तरीके से बनाई गई थी. रकम भी इस पर क्लियर 69,000 रुपये लिखे हैं.
असली नकली में फर्क करना मुश्किल
जैसे ही ये तस्वीर इंटरनेट पर फैली, लोगों के बीच हलचल मच गई. कई लोग इसे देखकर हैरान थे, तो कई डर गए. सवाल उठने लगे कि अगर AI इतनी बारीकी से चेक तैयार कर सकता है, तो क्या आगे चलकर पासपोर्ट, वीजा या अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी इसी तरह बनाए जा सकते हैं? इस तरह की संभावनाओं ने आम लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी.
जिस व्यक्ति ने ये चेक तैयार किया, उसने खुद भी इस स्थिति पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि अब हम एक ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है. उसकी बात में एक तरह की चिंता साफ झलक रही थी. सच भी है AI की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं और ये कई क्षेत्रों में इंसानी काम को चुनौती दे रही है.
हालांकि, इस पूरे मामले पर कुछ विशेषज्ञों ने लोगों को शांत रहने की सलाह भी दी. उनका कहना है कि भले ही AI किसी चेक की तस्वीर को बेहद वास्तविक बना सकता है, लेकिन असली बैंकिंग सिस्टम को धोखा देना इतना आसान नहीं है. बैंक के चेक में सिर्फ दिखने वाले हिस्से ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि उसमें कई ऐसे सुरक्षा फीचर्स भी होते हैं जिन्हें साधारण तकनीक से कॉपी करना मुश्किल है.
उदाहरण के तौर पर, असली चेक बुक एक खास तरह के कागज पर छापी जाती है, जो सामान्य प्रिंटर से तैयार नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, चेक पर एक विशेष VOID मार्क भी होता है जो सामान्य रोशनी में दिखाई नहीं देता, बल्कि केवल UV लाइट में ही नजर आता है. बैंक की मशीनें और सिस्टम इन सभी पहलुओं की जांच करते हैं. इसलिए भले ही तस्वीर देखने में असली लगे, लेकिन बैंकिंग प्रक्रिया में वो टिक नहीं पाएगी. फिर भी, ये घटना पूरी तरह से नजरअंदाज करने लायक नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित हो, लेकिन आम लोगों को धोखा देना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. डिजिटल माध्यमों पर लोग अक्सर बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के चीजों पर भरोसा कर लेते हैं, और येी बात ठगों के लिए मौका बन जाती है.
यहां देखिए पोस्ट
this was made with ChatGPT Image 2.0.
we are so cooked
https://t.co/mAkIkk3OOu pic.twitter.com/HA497Q3wTE
— shirish (@shiri_shh) April 22, 2026





