Ghar Ki Pehli AC Viral Video: आज के दौर में भले ही लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों और महंगे गैजेट्स का दिखावा करते हैं, लेकिन असली लग्जरी क्या होती है, इस हो रहे कुछ ही सेकंड के वीडियो ने बता दिया है. एक साधारण परिवार के घर आए पहले एयर कंडीशनर (AC) का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

कूलर से AC तक का इमोशनल सफर
इंस्टाग्राम पर @mihirr07_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि जब डिलीवरी बॉय AC का डिब्बा लेकर घर पहुंचता है, तो घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा है, कूलर से AC का सफर.
वीडियो का सबसे यादगार लम्हा वो है, जब AC घर की दीवार पर टंगता है. आप देखेंगे कि मां नई गाड़ी या नए घर की तरह AC की तिलक लगाकर उसका वेलकम करती हैं. इस दौरान महिला के चेहरे पर जो प्यारी-सी मुस्कान और संतोष है, उसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया.
इस वीडियो को अब तक 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 7 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, हजारों यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा, असली खुशी वही, जो मां-बाप के चेहरे पर सुकून ले आए. दूसरे ने कहा, मिडिल क्लास फैमिली में ये खुशी सबसे अलग होती है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, पापा की मुस्कुराहट बता रही है कि वो कितना खुश हैं.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram
R A J A




