Saturday, April 25, 2026
Entertainment

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में लौटा ‘पुराना दुश्मन’! श्रुति को देख उड़े होश, क्या राही से फिर बढ़ेगी दूरी?

Anupama Serial Update: टीवी के नंबर वन शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों इमोशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामा का ऐसा कॉकटेल देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपका दिया है. जहां एक तरफ अनुपमा अपने अनुज के सपनों को पूरा करने के लिए अहमदाबाद लौट आई हैं, वहीं दूसरी तरफ उसकी जिंदगी में एक ऐसी आहट हुई है जो पुराने जख्मों को फिर से हरा कर सकती है.

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में लौटा ‘पुराना दुश्मन’! श्रुति को देख उड़े होश, क्या राही से फिर बढ़ेगी दूरी?
Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में लौटा ‘पुराना दुश्मन’! श्रुति को देख उड़े होश, क्या राही से फिर बढ़ेगी दूरी?

के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और दिग्विजय के अहमदाबाद पहुंचने से होती है. अनुपमा के मन में अनुज का वह सपना (सावी का कैफे) अब भी जिंदा है. घर सील होने के बाद अनुपमा भारी मन से लेकिन एक पक्के फैसले के साथ शहर वापस आई हैं. रास्ते में उन्हें अपना खोया हुआ लॉकेट वापस मिल जाता है, जिसे देखकर वह भावुक हो जाती हैं. अनुपमा को महसूस होता है कि अनुज की दुआएं और उसकी मौजूदगी आज भी उसके साथ हैं. वो खुद से वादा करती हैं कि वह अकेली नहीं.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

शाह हाउस में किंजल की ग्रैंड एंट्री

उधर शाह हाउस में भी हलचल तेज है. बा (लीला) को रसोई से हलवे की खुशबू आती है और उन्हें लगता है कि अनुपमा आ गई हैं, लेकिन सामने किंजल खड़ी होती है. किंजल पूरे एक महीने बाद वापस आई है और खबर ये है कि उसका ट्रांसफर अब अहमदाबाद हो गया है. जहां माही और घर के बाकी लोग खुश हैं, वहीं तोशू (परितोष) के माथे पर चिंता की लकीरें हैं. तोशू को डर है कि किंजल के आने से अब माही को घर से बाहर निकालने का उसका प्लान फेल हो जाएगा. किंजल ने साफ कर दिया है कि अब वो शाह परिवार की जिम्मेदारी खुद उठाएगी.

राही की मुश्किल और कोठारी हाउस का क्लेश

अहमदाबाद में राही (आध्या) को उसकी कंपनी की को-फाउंडर का फोन आता है, जो उससे मिलने वाली है. ये खबर राही को बेचैन कर देती है क्योंकि उसे ख्याति और प्रांशी की चिंता सता रही है. कोठारी हाउस में भी ख्याति और वसुंधरा के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. तभी वहां एक वकील ‘पॉवर ऑफ अटॉर्नी’ के कागजात लेकर पहुंचता है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

अनुपमा के सामने खड़ी हुई ‘श्रुति’

जल्द हम देखेंगे कि मंदिर में अनुपमा को सबसे बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल अनुपमा मंदिर में एक छोटी बच्ची ‘तितली’ की मदद करती है, जिसे देख दिग्विजय काफी प्रभावित होता है. अनुपमा सीता नवमी के मौके पर डांस करती है और उम्मीद करती है कि राही के साथ उसके रिश्ते सुधर जाएंगे. लेकिन तभी अचानक श्रुति उसके सामने आ जाती है. श्रुति को सामने देख अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. अनुपमा को डर है कि श्रुति की वापसी कहीं उसकी और राही की बढ़ती नजदीकियों में फिर से जहर न घोल दे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply