Saturday, April 25, 2026
Entertainment

अब रिलीज नहीं होगी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

Lawrence Of Punjab Web Series: OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर 27 अप्रैल को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ के नाम से एक डॉक्यू-सीरीज रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब ये सीरीज रिलीज नहीं होगी. कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित इस सीरीज पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है. इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर आज यानी 24 अप्रैल को सुनवाई करते हुए भारत सरकार ने ये जानकारी पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को दी है और कहा कि इस वेब सीरीज पर केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण विभाग ने तथ्यों के आधार पर रोक लगा दी है. यानी अब ये सीरीज स्ट्रीम नहीं होगी.

अब रिलीज नहीं होगी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज, केंद्र सरकार ने लगाई रोक
अब रिलीज नहीं होगी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

पंजाब पुलिस ने भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से इस सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी. पुलिस अधिकारियों का कहना था कि ये सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके अपराधों को दिखाती है. पुलिस ने चिंता जताई थी कि इस तरह के कंटेंट से युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है और अपराध को बढ़ावा मिल सकता है. अमरिंदर सिंह राजा ने ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा था कि इससे पंजाब में पब्लिक ऑर्डर और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और एक गैंगस्टर को इस वेब सीरीज के माध्यम से ग्लोरिफाई करने की कोशिश की जा रही है. इस पर रोक लगाई जाए. उन्होंने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर ये मांग की थी.

Zee 5 को एडवाइजरी जारी

सुनवाई के दौरान भारत सरकार की और से ये जानकारी हाई कोर्ट को दी गई है कि केंद्र सरकार ने प्लेटफॉर्म Zee 5 को एडवाइजरी जारी की है कि इस वेब सीरीज पर रोक लगा दी जाए. साथ ही हाई कोर्ट को भी ये बताया गया है कि केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण विभाग ने Zee 5 को कहा है कि इस आर्डर को जल्द से जल्द अमल में लाया जाए.

ट्रेलर आने के बाद हुआ विवाद

19 अप्रैल को इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया था. उसके बाद से विवाद शुरू हो गया था और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी. अब इस पर केंद्र सरकार का फैसला आ चुका है कि ये सीरीज रिलीज नहीं होगी और Zee 5 को भी इस बारे में एडवाइजरी जारी करके सूचित कर दिया गया है कि इसे रिलीज न किया जाए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply