Saturday, April 25, 2026
Viral

न दवा, न क्रीम; दुबई की लड़की ने ऐसे जड़ से खत्म किए मुहासे! Acne Transformation वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: दुबई की एक लड़की इन दिनों पर काफी छाई हुई है, और इसकी वजह है उसका जबरदस्त स्किन ट्रांसफॉर्मेशन. 23 वर्षीय सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे उन्होंने बिना डॉक्टर या महंगी दवाओं के अपने चेहरे पर उभरे बड़े-बड़े मुहासों (Acne) को ठीक कर लिया. उन्होंने बताया कि इस कामयाबी के पीछे सिर्फ दो मामूली बदलाव थे.

न दवा, न क्रीम; दुबई की लड़की ने ऐसे जड़ से खत्म किए मुहासे! Acne Transformation वीडियो हुआ वायरल
न दवा, न क्रीम; दुबई की लड़की ने ऐसे जड़ से खत्म किए मुहासे! Acne Transformation वीडियो हुआ वायरल

सारा का मानना है कि वैपिंग (ई-सिगरेट) छोड़ने से उनकी सेहत और स्किन पर बहुत पॉजिटिव असर हुआ. उनके मुताबिक, ऐसा करने के बाद उनके शरीर से टॉक्सिन्स कम होने से उनकी स्किन अंदर से हील होने लगी और चेहरे पर निखार आने लगा.

उन्होंने कहा, मैंने सिर्फ वैपिंग ही नहीं छोड़ी, बल्कि अपनी सभी महंगी क्रीम, सीरम और दवाइयां बंद कर दी. चेहरा धोने के लिए किसी महंगे फेसवॉश के बजाय साधारण साबुन लगाना शुरू किया. उनका कहना है कि चेहरे की स्किन इतनी खराब हो चुकी थी कि कोई भी केमिकल उसे और नुकसान पहुंचा रहा था.

क्या आपको भी ऐसा करना चाहिए?

हालांकि, अपने वीडियो में सारा ने एक जरूरी चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा, जरूरी नहीं कि जो तरीका मेरे लिए काम कर गया, वो हर किसी के लिए कारगर हो. उन्होंने कहा कि साधारण साबुन से चेहरा धोना हर किसी के लिए सेफ नहीं है. आपको एलर्जी भी हो सकती है. सारा ने इसे व्यक्तिगत अनुभव बताया है न कि कोई डॉक्टरी सलाह.

सारा ने बताया कि जब उनकी स्किन ठीक हो गई, और मुहासे कम होने लगे, तब उन्होंने बेसिक स्किनकेयर शुरू किया. उनकी रुटीन अब कुछ इस तरह है. वह रोज सुबह साधारण साबुन से चेहरा धोकर सनस्क्रीन लगाती हैं, और रात में मॉस्चराइजर इस्तेमाल करती हैं. नेटिजन्स इस वीडियो को उन लाखों लोगों के लिए एक उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं, जो मुहासों की समस्या से जूझ रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply