इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक अजीब और थोड़ा असहज कर देने वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. ये ट्रेंड इतना विचित्र है कि आमतौर पर नजरअंदाज किए जाने वाले छोटे-से जीव, यानी चींटियां, अचानक लोगों के बीच चर्चा में आया है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया.

इस वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर को बड़ी संख्या में चींटियों को इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है. वह उन्हें एक बर्तन में डालता है और फिर सीधे आग पर रख देता है. इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वह धीरे-धीरे और भी ज्यादा चौंकाने वाला बनता जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चींटियों को पहले गर्म किया जाता है, फिर किसी भारी चीज से कुचला जाता है, और उसके बाद दोबारा हीट के संपर्क में लाया जाता है. पूरी प्रोसेस को इस तरह फिल्माया गया है कि यूजर्स का ध्यान लगातार बना रहे. ये कंटेंट स्पष्ट रूप से इस तरह बनाया गया है कि उसमें झटका देने वाले सीन हों और लोग उसे देखने के लिए मजबूर हो जाएं.
अलग लेवल की क्रूरता है ये
यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. शुरुआत में कई लोग केवल Curiosity के कारण इसे देखने लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे वे इसे अंत तक देखने के लिए रुकते गए. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया और चर्चा का विषय बन गया.
हालांकि, इस वीडियो को लेकर लोगों के रिएक्शन एक जैसी नहीं रही. कई यूजर्स ने इसे देखकर असहजता जताई. उनका कहना है कि भले ही रोजमर्रा की जिंदगी में लोग चींटियों या अन्य कीड़ों को मार देते हैं, लेकिन इस तरह जानबूझकर और लंबे समय तक उन्हें नुकसान पहुंचाने का तरीका बेहद परेशान करने वाला है.
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ कीड़ों को मारने का मामला नहीं है, बल्कि यह एक तरह की क्रूरता को दिखाने जैसा लगता है. उनके अनुसार, जब किसी जीव को इस तरह धीरे-धीरे और दिखावटी अंदाज में नुकसान पहुंचाया जाता है, तो यह मनोरंजन की सीमा पार कर जाता है और अनावश्यक हिंसा में बदल जाता है.
इस पूरी घटना ने एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है. लोग अब यह सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि आखिर किस तरह का कंटेंट वायरल होता है और क्यों. क्या यह सिर्फ जिज्ञासा का मामला है, या फिर इंसान की वह प्रवृत्ति, जो असामान्य और चौंकाने वाली चीजों की ओर खिंचती है? इसके अलावा, यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का एल्गोरिदम ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देता है जो ज्यादा प्रतिक्रियाएं पैदा करता है, चाहे वे सकारात्मक हों या नकारात्मक.
यहां देखिए वीडियो
TIKTOK CREATOR GOES VIRAL FOR FILMING MASS ANT MURDERS IN THE WILDEST WAYS — AND PEOPLE CANT STOP WATCHING
She roasts them over open flames, fries them in a burning pan, sizzles them on a scorching brick, even holds a flaming bamboo torch over them and every clip pulls pic.twitter.com/cNYBB2wflU
— HustleBitch (@HustleBitch_) April 21, 2026
TIKTOK CREATOR GOES VIRAL FOR FILMING MASS ANT MURDERS IN THE WILDEST WAYS — AND PEOPLE CANT STOP WATCHING




