Saturday, April 25, 2026
Viral

Viral Video: ऑटो वाले पिता को बेटे ने कराया हवाई सफर, वायरल हुआ भावुक वीडियो

Viral Video: मुंबई के एक बेटे ने अपने ऑटो रिक्शा चलाने वाले पापा और घर संभालने वाली मां को एक ऐसा तोहफा दिया, जिसने की पब्लिक को भावुक कर दिया है. चेतन तांबे नाम के युवक ने अपने मम्मी-पापा के लिए उनकी पहली हवाई यात्रा और एक शानदार वैकेशन बुक किया.

Viral Video: ऑटो वाले पिता को बेटे ने कराया हवाई सफर, वायरल हुआ भावुक वीडियो
Viral Video: ऑटो वाले पिता को बेटे ने कराया हवाई सफर, वायरल हुआ भावुक वीडियो

चेतन ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके पापा ने पूरी जिंदगी ऑटो चलाया और मां ने घर की जिम्मेदारियां निभाईं. उन्होंने अपनी खुशियों का त्याग कर हमेशा अपने बच्चों को आगे रखा. चेतन के लिए यह ट्रिप सिर्फ वैकेशन नहीं, बल्कि अपने पापा-मम्मी को थैंक्यू कहने का एक तरीका था.

वायरल वीडियो में माता-पिता की पहली फ्लाइट और उनकी छुट्टियों के मजेदार लम्हों को दिखाया गया है. जहां पिता अपने बेटे की कामयाबी से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे, वहीं मां ट्रिप का लुत्फ उठाने के दौरान काफी निडर नजर आई. उन्होंने पैराग्लाइडिंग करने के बाद एटीवी राइड जैसे साहसिक काम किए.

चेतन ने यह वीडियो शेयर कर लिखा, पूरी जिंदगी दूसरों के लिए त्याग करने के बाद उन्हें खुद के लिए खुल कर जीते देखना अद्भुत था. उनके चेहरे की मुस्कान ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी जीत है. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है, और नेटिजन्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply