Wednesday, April 15, 2026
Health

Weight loss Tips: तेजी से घटेगा 10KG वजन, फिटनेस ट्रेनर ने बताया आसान तरीका

Weight loss Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता हुआ वजन एक आम समस्या बन चुका है. गलत खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी मोटापे की वजह बनते जा रहे हैं. बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ हमारी पर्सनैलिटी को प्रभावित करता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है. ऐसे में हर कोई जल्दी से जल्दी वजन कम करने के आसान और असरदार तरीकों की तलाश में रहता है. हालांकि, ज्यादा वजन वाले लोगों को 2-3 किलो वजन कम करना भी काफी मुश्किल काम लगता है. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप सही डाइट, सही एक्सरसाइज और नियमितयता बनाए रखते हैं तो वजन कम करना आसान भी हो सकता है.

Weight loss Tips: तेजी से घटेगा 10KG वजन, फिटनेस ट्रेनर ने बताया आसान तरीका
Weight loss Tips: तेजी से घटेगा 10KG वजन, फिटनेस ट्रेनर ने बताया आसान तरीका

अगर आपका भी वजन काफी ज्यादा है और आप इसे जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको फिटनेस एक्सपर्ट की बताई कुछ ऐसी टिप्स शेयर करेंगे, जिसकी मदद से आप 2 या 4 किलो नहीं बल्कि 10 किलो वजन कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं शुरुआत में ही 10 किलो वजन करने की पूरी गाइड.

ट्रेनर ने शेयर किया 10kg घटाने का फॉर्मुला

इंस्टाग्राम पर फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो वो बताते हैं कि आपको भूखा रहने की ज़रूरत नहीं है, न ही किसी महंगे या फैंसी डाइट की. आपको बस 3 चीजें सही करनी हैं, प्रोटीन, मूवमेंट (एक्टिव रहना) और कंसिस्टेंसी. उन्होंने आगे कहा, ज्यादातर लोग फैट लॉस की शुरुआत में इसलिए असफल हो जाते हैं क्योंकि उनके खाने में प्रोटीन कम और क्रेविंग्स ज्यादा होती हैं. इसका नतीजा यह होता है कि आपको 2 घंटे में फिर से भूख लग जाती है और आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. जिससे वजन जल्दी कम नहीं हो पाता है.

ऐसे करें सुबह की शुरुआत

ट्रेनर कहते हैं कि सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए. इसमें आप नींबू का रस और दालचीनी का पाउडर भी मिला सकते हैं. आप अलावा आप वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी, सेब और पीनट बटर खाएं, जिससे आपको एक्सरसाइज के लिए एनर्जी मिलेगी. आपका ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपको फुल करें. न कि आपकी भूख बढ़ाए. ऐसे में आप चाहें तो सुबह स्प्राउट्स सलाद के साथ पीनट बटर और बेसन चीला खाएं.

दोपहर के खाने में लें ये चीजें

सुनील कहते हैं कि लंच करने में बहुत से लोग गलती करते हैं. वो कहते हैं कि दोपहर का खाना सिंपल और प्रोटीन से भरा हुआ होना चाहिए. आपको लंच में सिर्फ 2 रोटी, पनीर भूर्जी, चावल, दाल या फिर ग्रिल्ड चिकन ले सकते हैं. अगर नॉनवेज नहीं खाते हैं तो पनीर और अंडे का सेवन करना चाहिए.

शाम और रात को ऐसी होनी चाहिए डाइट

कुछ लोग शाम को चाय के साथ बिस्कुट लेना पसंद करते हैं. लेकिन ट्रेनर उन्हें सलाह देते हैं कि इसके बदले आप ग्रीन टी और रोस्टे़ चना खाएं. वहीं, रात को खाने में आपको लाइट और हाई प्रोटीन चीज का ही सेवन करना है. डिनर के लिए आप तोफू, पनीर या फिर ग्रिल्ड चिकन ले सकते हैं. इससे आपकी ब़ॉडी सोते समय अच्छे से रिकवर होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply