Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

‘गदर’ से ‘घायल’ तक एक ही नाम… सनी देओल की फिल्मों के टाइटल्स उठा कर पवन सिंह हो गए मालामाल

Bollywood Film Bhojpuri Connection: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहानियां मिलती-जुलती होती हैं, लेकिन जब दो अलग-अलग इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक जैसे टाइटल के साथ फिल्मों में नजर आएं, तो बात और दिलचस्प हो जाती है. बॉलीवुड में जहां सनी देओल ने अपने दमदार एक्शन और देशभक्ति वाली फिल्मों से लोगों का दिल जीता, तो वहीं उन्हीं टाइटल के साथ पवन सिंह ने भी भोजपुरी सिनेमा में दबाकर कमाई की. दोनों स्टार्स ने इन फिल्मों के टाइटल्स को आइकॉनिक बना दिया, वहीं बाद में भोजपुरी सिनेमा में इन्हीं नामों पर बनी फिल्मों में पवन सिंह का जलवा देखने को मिला.

‘गदर’ से ‘घायल’ तक एक ही नाम… सनी देओल की फिल्मों के टाइटल्स उठा कर पवन सिंह हो गए मालामाल
‘गदर’ से ‘घायल’ तक एक ही नाम… सनी देओल की फिल्मों के टाइटल्स उठा कर पवन सिंह हो गए मालामाल

बॉलीवुड के और भोजपुरी के ये दोनों ही नाम अपने आप में सुपरस्टार हैं. दोनों की फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया है. दोनों में कॉमन चीज की बात करें, तो दोनों ही अक्सर देशभक्ति फिल्मों में नजर आते हैं. सनी देओल की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं, लेकिन कमाल की बात ये है कि बाद में पवन सिंह ने उन्हीं फिल्मों के टाइटल के साथ भोजपुरी में फिल्म रिलीज की है. दिलचस्प बात ये है कि कुछ फिल्मों के कॉन्सेप्ट भी लगभग एक जैसे ही देखने को मिले हैं.

एक टाइटल का जलवा

इन टाइटल्स की खास बात यह रही कि ये पहले से ही दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बना चुके थे. सनी देओल की फिल्मों में ये नाम सिर्फ टाइटल नहीं थे, बल्कि एक्शन, जोश और दमदार डायलॉगबाजी की पहचान बन गए थे. ऐसे में जब भोजपुरी इंडस्ट्री में इन्हीं नामों के साथ पवन सिंह की फिल्में आईं, तो दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट दोनों बढ़ गई. नाम सुनते ही लोगों को लगा कि उन्हें फिर से उसी तरह का एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, जिसने पहले सनी देओल की फिल्मों को हिट बनाया था. जिसकी वजह से फिल्म को पहले से ही चर्चा मिलने लगी.

घातक

सबसे पहले फिल्म की बात करें, तो वो ‘घातक’ है, जो सनी देओल की एक्शन फिल्मों में खास मानी जाती है. फिल्म में उनका तीखा अंदाज और दमदार डायलॉग आज भी चर्चा में रहते हैं. ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें मिनाक्षी शेषाद्री और अमरिश पुरी भी शामिल थे. फिल्म ने रिलीज के बाद तहलका मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसी नाम से भोजपुरी में कई सालों के बाद फिल्म आई, जिसमें पवन सिंह और सहर अफशा नजर आए थे. फिल्म हिट साबित हुई थी.

गदर

‘गदर’ नाम तो सनी देओल के करियर का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था. बाद में भोजपुरी में ‘गदर’ टाइटल पर फिल्म बनी, जिसमें पवन सिंह नजर आए. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, इस नाम का असर इतना मजबूत था कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई. फिल्म की कहानी भी लगभग एक जैसी ही थी. ये फिल्म पवन सिंह के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है.

मां तुझे सलाम

‘मां तुझे सलाम’ भी ऐसा टाइटल है, जो देशभक्ति की भावना से जुड़ा माना जाता है. सनी देओल की फिल्म ने इस नाम को खास पहचान दी थी. सनी देओल की फिल्म साल 2002 में आई थी, जिसमें तबू और अरबाज खान भी थे. बाद में साल 2018 में भोजपुरी में इसी नाम पर फिल्म बनी और पवन सिंह ने इसमें दमदार किरदार निभाया. रिलीद के बाद ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और मधु शर्मा भी थे.

जिद्दी

वहीं ‘जिद्दी’ टाइटल भी सनी देओल की फिल्मों से जुड़ा पॉपुलर नाम रहा है. ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जो कि उस साल बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी.

फिल्म में सनी देओल के साथ रवीना टंडन, अनुपम खेर और राज बब्बर जैसे एक्टर्स शामिल थे. साल 2017 में भोजपुरी में इसी नाम से बनी फिल्म में पवन सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला. पवन सिंह की जोड़ी इस फिल्म में निधि झा के साथ बनी थी, इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply