Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Khesari Lal Yadav: भौकाल ऐसा मचाएंगे… खेसारी लाल यादव ने दिया खुला चैलेंज, बोले- भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया

Khesari Lal Yadav New Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिनों अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं. एक बार फिर खेसारी लाल यादव चर्चा में आ गए हैं और इसकी वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि एक वीडियो है. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. खेसारी के इस नए वीडियो ने नई कॉन्ट्रोवर्सी की तरफ इशारा किया है. इस वीडियो में खेसारी लाल यादव चैलेंज देते हुए नजर आए. हालांकि, उन्होंने ये वीडियो किस चीज को लेकर पोस्ट किया, ये अभी साफ नहीं पता चला है.

Khesari Lal Yadav: भौकाल ऐसा मचाएंगे… खेसारी लाल यादव ने दिया खुला चैलेंज, बोले- भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया
Khesari Lal Yadav: भौकाल ऐसा मचाएंगे… खेसारी लाल यादव ने दिया खुला चैलेंज, बोले- भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया

खेसारी लाल यादव और दोनों का ही विवादों से गहरा नाता रहा है. आए दिनों दोनों सुपरस्टार नए वीडियोज पोस्ट करके विवाद खड़ा कर देते हैं. इसी बीच खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट वीडियो लाइमलाइट में आ गया है. इस वीडियो को लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है.

खेसारी लाल यादव का नया वीडियो

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, “नमस्ते प्रणाम, अब हम सबको भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया है. और हमें चाहिए एकदम देसी 6 फीट के हट्ठे-कट्ठे जवान, जो कि आंधी, तूफान और पहाड़ से भी लड़ जाए. और हमें चाहिए कुछ ऐसी लड़कियां, जिनके अंदर जोश, जुनून और और आगे बढ़ना का जज्बा हो भौकाल हो. और बातों का भौकाल नहीं, कुछ करने का, लड़ने का हो. तो आप हैं तैयार? आपका खेसरिया तैयार है. सारी दुनिया को दिखाते हैं कि सच में हम बिहारी सौ पर भारी होते हैं.”

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में खेसारी ने लिखा, “भौकाल ऐसा मचाएंगे… की हवा का रुख बदल जायेगा…” इस वीडियो से ये साफ नहीं हो पाया कि खेसारी लाल यादव को लड़के और लड़कियां किस लिए चाहिए, क्या वो किसी कॉन्ट्रोवर्सी की तैयारी कर रहे हैं या उनका कोई नाया गाना आने वाला है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply