Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फेक रिव्यू के आरोपों पर वरुण धवन हुए आग बबूला, इन्फ्लुएंसर को दिया करारा जवाब

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक टीजर मंगलवार को जारी किया गया. फर्स्ट लुक टीजर के आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर कई लोग वरुण धवन और उनकी फिल्म के इस टीजर को ट्रोल करने लगे. इसी बीच एक इन्फ्लुएंसर ने भी वीडियो बनाकर दावा कर दिया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर दो लोग ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर का फेक रिव्यू उनसे मांग रहे थे. इन आरोपों पर वरुण धवन भड़क गए और सोशल मीडिया पर उस इन्फ्लुएंसर को करारा जवाब दिया है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फेक रिव्यू के आरोपों पर वरुण धवन हुए आग बबूला, इन्फ्लुएंसर को दिया करारा जवाब
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फेक रिव्यू के आरोपों पर वरुण धवन हुए आग बबूला, इन्फ्लुएंसर को दिया करारा जवाब

इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर सिमरन भट्ट ने एक रील पोस्ट किया और दावा किया कि कुछ लोग उनके पास आए और वरुण धवन की फिल्म के टीजर के लिए उनसे रिव्यू मांगने लगे. सिमरन ने दावा किया कि जब उन लोगों को उन्होंने बताया कि मैंने टीजर नहीं देखा है तो रिव्यू कैसे दूं तो उन्होंने कहा कि हम आपको जो कहेंगे वो आप कह दीजिए.

जब उन्होंने फेक रिव्यू मांगने पर सवाल उठाया तो उन लोगों ने कहा कि आप टीजर अभी देख लीजिए. हालांकि सिमरन ने ये कह कर उन्हें मना कर दिया कि उनको अभी कहीं जाना है और उनके पास वक्त नहीं है. रील में वो कहती हैं, “भाई, के इतने बुरे दिन आ गएह हैं कि उसको फेक रिव्यूज लेने पड़ रहे हैं. क्या बकवास है ये.”

वरुण धवन ने दिया ऐसा जवाब

ये रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और इस पर ढाई लाख से ज्यादा व्यूज आ गए. वीडियो के वायरल होने पर इस पर वरुण ने भी कमेंट कर दिया. उन्होंने लिखा, “उम्मीद करता हूं आपको इस वीडियो से जितने व्यूज़ चाहिए, वो मिल जाएंगे.”

डेविड धवन ने किया है निर्देशन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण के पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है. फिल्म में मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और राकेश बेदी जैसे सितारे भी हैं. फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply