Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग टिर्री ड्राइवर का वीडियो इस कदर हो रहा है कि इसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं और दिल सम्मान से भर गया है. यह सिर्फ एक रील नहीं है, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक सबक है, जो छोटी-सी मुश्किल आने पर भी घुटने टेक देते हैं.

आज के दौर में जहां लोग ट्रैफिक जाम या छोटी-छोटी बातों से परेशान होकर भगवान को कोसने लगते हैं, वहीं इस दिव्यांग टिर्री ड्राइवर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है.
जसलीन सिंह नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत में एक टिर्री ड्राइवर अपनी गाड़ी से उतरने की जद्दोजहद करता नजर आता है. बंदे का शरीर हर अंग साथ नहीं दे रहा है. हर हरकत में एक दर्द और संघर्ष झलक रहा है. लेकिन जैसे ही वह गुरुद्वारे की चौखट पर पहुंचता है, उसके चेहरे पर एक अलग ही सुकून और चमक होती है.
इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अब तक इसे 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और लगभग 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. यह संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर न केवल भावुक हो रहे हैं, बल्कि इसे जीवन का सबसे बड़ा मोटिवेशन मान रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया, हम अपनी छोटी परेशानियों का दुखड़ा रोते हैं, पर इस बंदे ने हमें आईना दिखा दिया. दूसरे ने कहा, इस वीडियो ने जिंदगी को देखने का नजरिया बदल दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान से कुछ भी मांगने की इच्छा मर गई. मालिक का शुक्र है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





