Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Alia Bhatt Post: रणबीर कपूर के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचीं आलिया भट्ट, बर्फीली वादियों में मनाई चौथी सालगिरह

Alia Bhatt Ranbir Kapoor 4th Anniversary: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. बीते कुछ वक्त से रणबीर इस फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. लेकिन अब बिजी लाइफ से थोड़ा वक्त निकालकर रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं. दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी को 4 चाल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर कपल बर्फीली वादियों में पहुंचा है और एंजॉय कर रहा है.

Alia Bhatt Post: रणबीर कपूर के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचीं आलिया भट्ट, बर्फीली वादियों में मनाई चौथी सालगिरह
Alia Bhatt Post: रणबीर कपूर के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचीं आलिया भट्ट, बर्फीली वादियों में मनाई चौथी सालगिरह

और रणबीर कपूर ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह को पहाड़ों की शांत वादियों में मना रहा है. दोनों ने बर्फ से ढके नजारों के बीच अपने खूबसूरत पलों के कुछ खूबसूरत मूमेंट शेयर किए. इस खास मौके ने फैंस को कपल की निजी जिंदगी की एक प्यारी झलक दिखी, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब प्यार और शुभकामनाएं बरस रही हैं.

आलिया-रणबीर की चौथी सालगिरह

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ प्यारी तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया. इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर बर्फीली वादियों में एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं. आलिया की इन फोटोज में बेटी राहा की झलक भी देखने को मिली, जिसपर लोग काफी प्यार बरसा रहे हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाने के लिए स्विट्डरलैंड पहुंचे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “फिसलने और गिरने, चलने और ढेर सारी बातों के बीच कहीं… हमने अपने लिए एक बहुत बढ़िया जिंदगी बनाई. शॉर्ट में.. तू साथ है तो दिन रात है.” आलिया की इस पोस्ट पर फैंस और उनके करीबी खूब प्यार लुटा रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply