Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Bhooth Bangla: साढ़े 3 मिनट में अक्षय कुमार ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोगों को क्यों याद आया 19 साल पुराना गाना?

Bhooth Bangla New Song: अक्षय कुमार बड़ी वापसी की तैयारी में हैं. इस साल अबतक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. पर जल्द ही वो आने वाले हैं. जी हां, 17 अप्रैल को उनकी ‘भूत बंगला’ रिलीज होगी. जिससे The OG जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ दिखेंगे. फिल्म के कई सारे प्लस प्वाइंट्स हैं, जो कि एक हॉरर फिल्म के लिए जरूरी थे. इस पिक्चर का टीजर, ट्रेलर देखकर हर किसी को ‘भूल भुलैया’ वाली वाइब आ रही थी, जो कि एकदम सच है. 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है, अब एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. लेकिन सबसे पहले फिल्म का नया गाना धमाल मचा रहा है. ‘ओ सुंदरी’ नाम के गाने को देखकर लोगों को 19 साल पुरानी याद क्यों आई.

Bhooth Bangla: साढ़े 3 मिनट में अक्षय कुमार ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोगों को क्यों याद आया 19 साल पुराना गाना?
Bhooth Bangla: साढ़े 3 मिनट में अक्षय कुमार ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोगों को क्यों याद आया 19 साल पुराना गाना?

दरअसल 2007 में ‘भूल भुलैया’ रिलीज हुई थी, जिसमें , राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल साथ काम करते दिखे थे. हवेली भी वही थी और फिल्म के बहुत सारे सीन देखकर सबकुछ कॉमन ही लगता है. साथ ही प्रियदर्शन ने ही उस फिल्म को बनाया था. अब गाने ने भी साबित कर दिया कि लोग ऐसे ही इसे ‘भूल भुलैया 2.O’ नहीं बता रहे हैं. कुछ तो तगड़ी बात है, पर क्या जान लीजिए.

अक्षय की फिल्म का नया गाना छा गया

कुछ ही घंटे पहले Bhooth Bangla का नया गाना रिलीज हुआ, जिसका नाम है- O Sundari. इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है. साथ ही लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. वहीं, विशाल मिश्रा, Nakash Aziz, Antara Mitra ने मिलकर इसे गाया है. 3 मिनट 45 सेकंड के वीडियो में आपको वेडिंग वाइब्स दिखती हैं. जहां अक्षय कुमार नाच रहे हैं, गा रहे हैं और बहन की शादी है, तो इमोशनल भी हैं. उनका साथ वामिका गब्बी दे रही हैं.पर क्या आप जानते हैं जब भूल भुलैया रिलीज हुई थी, तब उस फिल्म में भी एक वेडिंग सॉन्ग था. उस गाने Lets Rock Soniye में भी अक्षय कुमार ने खूब डांस किया था, जिस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है.

जैसे ही यह नया गाना रिलीज हुआ, तो सबको लेट्स रॉक सोनिए की याद आ गई. लोगों ने कमेंट भी यही किया है. वो लिखते हैं- मजा आ गया, एकदम पुरानी वाली बात है. दरअसल भूल भुलैया के एक-एक गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. जो कि किसी भी फिल्म का कोर होता है, देखना होगा कि अक्षय कुमार भूत बंगला से कितना इम्प्रेस कर पाते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply