आजकल यंगस्टर की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है. इसमें न सिर्फ फैशन बल्कि खाने-पीने की चीजों में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खासतौर पर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के बीच. जहां पहले पार्टी में लोग बीयर को प्राथमिकता देते हैं. वहीं, आब राइज बीयर का नया ट्रेंड शुरु हो गया है. अब बीयर सिर्फ एक ड्रिंक नहीं रह गई है. बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं. जहां लोग इसे रिलैक्सेशन, मूड फ्रेश करने और सोशल कनेक्शन बढ़ाने के खूब पी रहे हैं.

खास बात यह है कि आजकल ‘लाइट बीयर’ या ‘क्राफ्ट बीयर’ जैसी वैरायटीज भी यंगस्चर को काफी पसंद आ रही हैं. इन्हें वो हेल्दी ऑप्शन मा रहे हैं. लेकिन इस बढ़ते ट्रेंड के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या सच में बीयर सेहत के लिए फायदेमंद है, या यह सिर्फ एक मिथक है. इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि राइज बीयर सेहत के लिए नुकसानदायक है या फायदेमंद.
क्या होती है राइज बीयर?
दरअसल, राइज बीयर को फर्मेंटेड राइज से बनाया जाता है. इसे हल्का, स्मूद और कम कड़वाहट वाला बनाने के लिए तैयार किया जाता है, इसलिए इसका स्वाद आम बीयर के मुकाबले ज्यादा ताज़गी भरा होता है. खासतौर पर एशियाई देशों में इसका ट्रेंड काफी पुराना है. लेकिन अब Gen-Z के बीच यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसे लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये लाइट होती है. हालांकि, इस बीयर में भी अल्कोहल पाया जाता है. इसलिए सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. लेकिन क्या ये हेल्दी ड्रिंक की लिस्ट में आती हैं. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं.
क्या हेल्दी ड्रिंक है राइज बीयर?
गोरखपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. विजय कुमार शर्मा बताते हैं कि भले ही राइज बीयर में कुछ मात्रा में विटामिन-B कॉम्प्लेक्स जैसे थायमिन (B1), राइबोफ्लेविन (B2) और नियासिन (B3) पाए जाते हैं. लेकिन इसे हेल्दी ड्रिंक माना गलत है. क्योंकि राइस बीयर में अल्कोहल भी होता है, जो अधिक मात्रा में लेने पर लिवर, दिमाग और हार्ट पर नकारात्मक असर डाल सकता है. अगर कोई व्यक्ति कभी-कभार और सीमित मात्रा में राइस बीयर लेता है, तो इससे बड़ा नुकसान नहीं होता. लेकिन रोजाना या ज्यादा पीना सही नहीं है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बता दें किस राइज बीयर में थोड़ी मात्रा में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी प्रोडक्शन में मदद करते हैं. लेकिन ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बहुत कम मात्रा में होते हैं और इन्हें पाने के लिए शराब का सेवन करना सही तरीका नहीं है. इसलिए राइज बीयर का सेवन कम से कम ही करें.





