Wednesday, April 15, 2026
Health

गर्मी में स्कैल्प की इचिंग और जलन नहीं करेगी परेशान, ये चीजें दिलाती हैं ठंडक

गर्मियों में स्कैल्प पर खुजली और जलन होने के पीछे की वजहों की बात करें तो ह्यूमिड वेदर में पसीना ज्यादा आता है. इसी वजह से स्कैल्प पर गंदगी चिपक जाती है. इससे बैक्टीरिया पनपते हैं जो सिर की त्वचा में जलन और खुजली की वजह बनते हैं. इसके अलावा नमी के कारण फंगस भी तेजी से बढ़ता है. खासतौर पर जिन लोंगों की स्कैल्प ऑयली होती हैं उनकी दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि चिपचिपी डैंड्रफ का बिल्डअप होने लगता है. इससे पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे इरिटेशन और भी ज्यादा हो सकती है. कुछ नेचुरल चीजें स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट देती हैं और तुरंत ठंडक महसूस करवाती हैं, साथ ही बैक्टीरिया से लड़ने में भी हेल्पफुल रहती हैं.

गर्मी में स्कैल्प की इचिंग और जलन नहीं करेगी परेशान, ये चीजें दिलाती हैं ठंडक
गर्मी में स्कैल्प की इचिंग और जलन नहीं करेगी परेशान, ये चीजें दिलाती हैं ठंडक

गर्मियों में तेज धूप और यूवी किरणों की वजह से स्कैल्प न सिर्फ ड्राई होती है, बल्कि सेंसिटिव भी हो जाती है. इस वजह से भी खुजली और जलन होने की समस्या हो सकती है.खासतौर पर गर्मी में हल्के प्रोडक्ट यूज करने चाहिए, हार्श शैंपू आपकी स्कैल्प को इरिटेट कर सकता है. इसके अलावा हीटिंग टूल का यूज भी कम से कम करना चाहिए. फिलहाल जान लेते हैं इससे राहत पाने के नेचुरल तरीके.

एलोवेरा करें अप्लाई

गर्मी से होने वाली स्कैल्प की जलन और खुजली से राहत पाने के लिए एलोवेरा भी काफी असरदा रहता है. आप फ्रेश एलोवेरा जेल को ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें. इसे स्कैल्प पर अप्लाई करने के साथ ही बालों के सिरों तक लगाएं. 20 मिनट के बाद हेयर वॉश कर लें.

नीम है एंटीबैक्टीरियल

गर्मी में स्कैल्प इचि हो जाती हैं और जलन के साथ ही सिर में महीन दाने बन जाते हैं तो नीम एक बेहतरीन नेचुरल इनग्रेडिएंट है. आप इसकी पत्तियों को पीसकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं. नीम को उबालकर इसके पानी से सिर धो सकते हैं या फिर मेहंदी में नीम का पेस्ट मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं. इससे न सिर्फ स्कैल्प को ठंडक मिलती है, बल्कि खुजली, डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन, दाने, जलन की समस्या से भी निजात मिलेगी.

Getty Images

दही करें अप्लाई

गर्मी में स्कैल्प की इचिंग और जलन से राहत पाने के लिए दही लगाना काफी फायदेमंद रहता है. बस आपको दही को अच्छी तरह से चम्मच से फेंट लें और फिर स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं. इससे डैंड्रफ हटती है और स्कैल्प को ठंडक भी मिलती है. इसी के साथ बाल भी मुलायम होते हैं.

नींबू का रस

गर्मी में अगर स्कैल्प पर होने वाली खुजली की वजह चिपचिपी या ड्राई डैंड्रफ है तो नींबू का रस काफी बढ़िया असर दिखाता है. आप दही में लेमन जूस मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा नींबू के रस को पानी के साथ अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसे कॉटन बॉल की हेल्प से स्कैल्प पर अप्लाई करें. 10-15 मिनट के बाद बालों को धो दें. वहीं अगर स्कैल्प बहुत ड्राई है तो आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply