Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Kartik Aaryan Movie: जिस डायरेक्टर संग दी 2 सुपरहिट, उसके साथ कार्तिक आर्यन ने 8 साल बाद मिलाया हाथ, शूटिंग पर आया अपडेट

Kartik Aaryan Luv Ranjan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन का शेड्यूल इस वक्त काफी बिजी चल रहा है. एक्टर के खाते में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं, जो 2026 से 2027 तक रिलीज होंगी. कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘नागजिला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनके पास ‘तू मेरी जिंदगी है’ भी है. इसी बीच कार्तिक आर्यन ने एक और फिल्म की तैयारी कर ली है. इस बार कार्तिक आर्यन ने उसी डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है, जिसके साथ एक्टर ने 2 सुपरहिट मूवीज दी हैं. कार्तिक आर्यन एक बार फिर लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Kartik Aaryan Movie: जिस डायरेक्टर संग दी 2 सुपरहिट, उसके साथ कार्तिक आर्यन ने 8 साल बाद मिलाया हाथ, शूटिंग पर आया अपडेट
Kartik Aaryan Movie: जिस डायरेक्टर संग दी 2 सुपरहिट, उसके साथ कार्तिक आर्यन ने 8 साल बाद मिलाया हाथ, शूटिंग पर आया अपडेट

की B-Town में इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड है. कार्तिक आर्यन लगातार एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैंं. जहां एक तरफ वो अभी अनुराग बसु की अगली फिल्म और कबीर खान की स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, अब खबर है कि कार्तिक और लव रंजन ‘प्यार का पंचनामा’ फ्रैंचाइजी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट को बनाने की बात कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन-लव रंजन अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की अगली फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है, और इसकी शूटिंग 2026 के आखिर में शुरू होगी. लव रंजन काफी वक्त से कार्तिक आर्यन के साथ काम करना चाहते थे और पिछले 6 महीनों से दोनों कई टॉपिक पर चर्चा कर रहे थे. कई बातचीत के बाद उन्होंने आखिरकार एक दिलचस्प आइडिया पर मुहर लगा दी है, जो ‘पंचनामा’ फ्रैंचाइजी की दुनिया से ही जुड़ा है. कार्तिक आर्यन ने स्क्रिप्ट को मंजूरी दे दी है और 2026 के आखिर यानी अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है, क्योंकि एक्टर ने अपनी डेट्स भी दे दी हैं.

कार्तिक आर्यन और लव रंजन मूवीज

कार्तिक आर्यन और लव रंजन की ये अगली फिल्म रोम-कॉम होने वाली है. आपको बता दें कि इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी 4 फिल्में साथ में कर चुकी हैं, जिनमें प्यार का पंचनामा, आकाशवाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी और सोनू के टीटू की स्वीटी 2. इन चार फिल्मों में से 2 सुपरहिट साबित हुईं तो एक फ्लॉप और एक एवरेज रही. अब इतने सालों बाद लव रंजन और कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

8 साल बाद साथ आए

लव रंजन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि लगभग 8 सालों के बाद कार्तिक आर्यन ने उनसे हाथ मिलाया है. लव रंजन रोमांटिक कॉमेडी बनाने में काफी माहिर हैं. पहले वो एक एक्शन फिल्म बनाने की सोच रहे थे, लेकिन जब उन्हें एक बेहद मजेदार कॉन्सेप्ट पसंद आया, तो उन्होंने सारे प्लान छोड़ दिए. उन्होंने अब इसी कॉन्सेप्ट पर काम करना शुरू किया और वो रोल कार्तिक की इमेज के लिए एकदम सही साबित होने वाला है.

अगले 12 महीनों में कार्तिक की 3 फिल्में रिलीजी के लिए तैयार हैं – नागजिला, अनुराग बसु की अगली फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ और कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म. कार्तिक आर्यन जून और अक्टूबर से ‘कैप्टन इंडिया’ और लव रंजन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply