Wednesday, April 15, 2026
Viral

सूखी रोटी चबाते मासूम का वीडियो देख भर आएंगी आंखें! लोग बोले- भूख स्वाद नहीं, समझौता सिखाती है

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई होता ही रहता है, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने भोजन की बर्बादी करने वालों को आईना दिखाया है. जहां लोग थाली में खाना छोड़ देते हैं, वहीं यह बच्चा सूखी रोटी में भी जिंदगी तलाश रहा है.

सूखी रोटी चबाते मासूम का वीडियो देख भर आएंगी आंखें! लोग बोले- भूख स्वाद नहीं, समझौता सिखाती है
सूखी रोटी चबाते मासूम का वीडियो देख भर आएंगी आंखें! लोग बोले- भूख स्वाद नहीं, समझौता सिखाती है

तस्वीर जो कलेजा चीर दे

आजकल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रील और मनोरंजन की बाढ़ है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी हकीकत सामने आई है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा सड़क किनारे बैठकर खाता हुआ दिख रहा है. उसके पास न कोई शाही थाली है, और न ही छप्पन भोग. बच्चे के हाथ में सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है, जिसमें कुछ बासी और सूखी रोटियां हैं.

स्वाद नहीं, सिर्फ पेट की आग

वायरल क्लिप की सबसे भावुक कर देने वाली बात बच्चे का अंदाज है, जो बिना किसी शिकायत के सूखकर कड़ी हो चुकी रोटियों को रोल करता है, और बड़े चाव से खाने लगता है.

@ItsKtyni एक्स हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर नई बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, जिसने भूख नहीं देखी, वही स्वाद की बात करता है. दूसरे ने भावुक होकर लिखा, खाना बर्बाद करने वालों देख लो, यह वीडियो सबक है. एक अन्य यूजर ने कहा, भूख बासी रोटी नहीं देखती.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply