Health

Summer Health Care Tips: फील्ड वर्क करते हैं तो गर्मी में रखें ये बातें ध्यान, नहीं होंगे बीमार

गर्मी में घर के अंदर भी रहने में भी आफत हो जाती है और ऐसे में तेज धूप में रहना बहुत मुश्किल टास्क होता है. इस मौसम में फील्ड में काम करने वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि धूप में लंबे समय तक घूमने से डिहाइड्रेशन, लू लगना जैसी समस्याएं हो जाती हैं. इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है, जिससे दस्त, उल्टी, जी मिचलाना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसके अलावा तेज सिरदर्द, शरीर का टेम्परेचर ज्यादा होना और थकान कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. आप कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर फील्ड में काम करने के दौरान भी अपनी हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं.

Summer Health Care Tips: फील्ड वर्क करते हैं तो गर्मी में रखें ये बातें ध्यान, नहीं होंगे बीमार
Summer Health Care Tips: फील्ड वर्क करते हैं तो गर्मी में रखें ये बातें ध्यान, नहीं होंगे बीमार

गर्मी के मौसम में सलाह दी जाती है कि तेज धूप हो और गर्म हवाएं चल रही हो तो ज्यादा से ज्यादा अंदर ही रहने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन काम हो तो बाहर निकलना मजबूरी होता है. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है, ताकि हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके.

इस तरह के पहने कपड़ें

फील्ड वर्क करते हैं तो आपको ऐसे कपड़े पहनना चाहिए जो थोड़े ढीले हो ताकि हवा का फ्लो सही से बना रहे, लेकिन इसी के साथ ध्यान रखें कि आपके कपड़े पूरी तरह से शरीर को ढकने वाले होने चाहिए यानी कोशिश करें कि हाथ-पैर ढके रहें. इससे आप कम से कम धूप के संपर्क में आते हैं. इस तरह से आपकी त्वचा भी डैमेज नहीं होती है. गर्मी के लिए हमेशा हल्के रंग के कपड़े चुनने चाहिए और कॉटन, लिनन, खादी जैसे फैब्रिक बेस्ट रहते हैं.

आंखों और सिर को करें प्रोटेक्ट

फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहने के अलावा ध्यान दें कि आपका सिर सिर और आंखें भी सीधी धूप के संपर्क में न आएं. इसके लिए आप सिर पर या तो कोई स्टोल लें या फिर कैप और हैट वियर करनी चाहिए. तेज धूप और गर्म हवा आपकी आंखों में ड्राइनेस, लालिमा बढ़ा सकती है, इसलिए अच्छी क्वालिटी के सनग्लास जरूर वियर करें. कोशिश करें कि अपने साथ छाता कैरी करके ही चलें.

Getty Images

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

फील्ड में वर्क करते हैं तो आपको हाइड्रेशन का और भी ध्यान रखने की जरूरत है. इसमें आपको सिर्फ सादा पानी ही नहीं पीना है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स भी लेने चाहिए. इसके लिए आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, चिया सीड्स की ड्रिंक ले सकते हैं. इसके अलावा मौसमी रसीले फल खाएं. अपने साथ हमेशा एक ऐसी बोतल रखें जो पानी को ठंडा रखे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए. तेज धूप से हटने के बाद कुछ मिनट आराम करें और इसके बाद ही पानी पिएं.

खानपान रखें ऐसा

गर्मियों में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बहुत जल्दी हो जाती हैं. खासतौर पर तेज धूप और गर्म हवा के संपर्क में रहें तो दस्त, उल्टी जैसी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं, इसलिए जरूरी है कि आप अपना खानपान हल्का रखें. ऐसी चीजें खाएं जो पचाने में आसान हो और पानी से भरपूर हो. जैसे ककड़ी, टमाटर, हरी मिर्च, प्याज, खीरा भरपूर मात्रा में लेने चाहिए. इसके अलावा बहुत ज्यादा तेज मसाले, फ्राई फूड और बाहर का खाने से बचें.

छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें

गर्मी में अगर फील्ड वर्क कर रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना जरूरी है. कई घंटों तक लगातार काम न करें. इससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है. कोशिश करें कि कुछ-कुछ देर पर किसी छायादार जगह पर बैठकर सुस्ताएं.

लक्षण न करें इग्नोर

अगर आपको अचानक से बहुत ज्यादा बॉडी हीट महसूस हो रही हो तो काम को रोक दें. ठंडी जगह पर आराम से बैठें और दो तीन घूंट पानी पिए. अगर बहुत पसीना, कमजोरी, चक्कर, मितली, सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें तो इसे भी बिल्कुल इग्नोर न करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply