Entertainment

Upcoming Film Announcement: ब्लॉकबस्टर महावतार नरसिम्हा के बाद अब ‘महावतार परशुराम’ की बारी, 2027 में आएगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान

Mahavatar Parshuraam Film Announcement: साल 2025 में कई सारी ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया. लेकिन इस साल की सबसे सर्प्राइजिंग फिल्म साबित हुई महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा. इस फिल्म ने कम बजट में भी ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई और माहौल बना दिया. यही नहीं दर्शकों की इस फिल्म को लेकर ऐसी उत्सुकता देखने को मिली कि जहां एक तरफ इसे विदेशों में भी पसंद किया गया वहीं भारत में भी इस 3डी एनिमेटेड फिल्म ने 100 दिनों का थिएट्रिकल रन पूरा किया.

Upcoming Film Announcement: ब्लॉकबस्टर महावतार नरसिम्हा के बाद अब ‘महावतार परशुराम’ की बारी, 2027 में आएगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान
Upcoming Film Announcement: ब्लॉकबस्टर महावतार नरसिम्हा के बाद अब ‘महावतार परशुराम’ की बारी, 2027 में आएगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान

अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर अपडेट आ गया है. की शानदार सफलता को देखते हुए इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई है. अब इस सिनमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म महावतार परशुराम होगी. इस फिल्म का इंटेंस पोस्टर शेयर कर दिया गया है. हालांकि अभी फिल्म से विष्णु अवतार परशुराम का फेस रिवील नहीं किया गया है लेकिन उनकी फर्स्ट अपीयरेंस सामने आ गई है.

कैसा है महावतार परशुराम का पोस्टर?

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की साझेदारी में बन रही फिल्म महावतार परशुराम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इसमें भगवान परशुराम का चेहरा नहीं जाहिर किया गया है. लेकिन पोस्टर में वे अपना अस्त्र कुल्हाड़ी उठाए नजर आ रहे हैं और उनके चरणों की गति भी तेज लग रही है. उनका अस्त्र खून से लथपथ नजर आ रहा है. पोस्टर पर फैंस के रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए हैं और पहली झलक में ही महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स के इस सेकेंड इंस्टालमेंट को लोगों की हरी झंडी मिलती नजर आ रही है.

एक शख्स ने पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए लिखा- मैं इस फिल्म के इंतजार में हूं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- फाइनली आखिर इसकी अनाउंसमेंट हो ही गई. एक अन्य शख्स ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा- 1000 करोड़ी फिल्म लोडिंग. कई सारे फैंस इस फिल्म के इंतजार में हैं और अभी से ही फिल्म का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि पहले पार्ट की सक्सेस के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को कैसी कामियाबी मिलती है.

ये यूनिवर्स डायरेक्टर अश्वनि कुमार का है और वे ही इस गॉड यूनिवर्स को अपने कंधे पर लेकर चल रहे हैं. फिल्म की टेंटेटिव रिलीज डेट भी आ गई है और इसे दिसंबर 2027 में रिलीज किया जाना है. मतलब अभी भी इस फिल्म के लिए फैंस को करीब डेढ़ साल का इंतजार करना होगा.

12 साल में आएंगी 7 बड़ी फिल्में

महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स की बात करें तो इसके तहत आने वाले समय में 12 सालों में कुल 7 फिल्में रिलीज की जाएंगी. इन फिल्मों के जरिए भगवान विष्णु के 10 बड़े अवतार के बारे में बताया जाएगा. इसकी शुरुआत साल 2025 से हो चुकी है और इसका अंत कल्कि अवतार पर बनी फिल्म के जरिए 2037 में होगा. आगाज तो महावतार नरसिम्हा के साथ धमाकेदार हुआ है. अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इन 12 सालों में इस सिनमैटिक यूनिवर्स का कैसा जलवा देखने को मिलता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply