आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने कई ऐसे चेहरे को पहचान दिलाई है, जो लोगों के बीच से लगभग गायब हो रहे थे. इन में से एक नाम गौरव गेरा का भी है. फिल्म में उनकी एक्टिंग का बहुत तारीफ की गई और दोबारा से उन्हें एक नई पहचान मिली. हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस हासिल होने के बाद लोग उनकी पर्सनल लाइफ जानना चाहते हैं. हाल ही में एक्टर ने शादी न करने के बारे में बात की है और वजह का भी खुलासा किया है.

में नजर आने वाले एक्टर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. आमतौर पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले गौरव ने इस बार अपने दिल टूटने का ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वह अब शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि एक पुराने रिश्ते ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था . गौरव गेरा ने हाल ही में बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते को याद किया.
‘मैं बहुत गहरे प्यार में था’
हालांकि, एक्टर ने लड़की के बारे में ज्यादा बात नहीं की और न ही उनका नाम रिवील किया. उन्होंने बताया कि एक समय था जब मैं बहुत गहरे प्यार में था. उसके बाद, मैं कभी उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता. मैं किसी को इतना अहम नहीं बनाना चाहता कि उसके पास मुझे चोट पहुंचाने और हर्ट करने की पावर हो. कि उस दौर में वह काफी मुश्किल समय से गुजरे और उन्हें खुद को संभालने में काफी वक्त लगा . यही वजह रही कि अब वह शादी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.
–
View this post on Instagram
डांसर के तौप पर किया काम
गौरव गेरा अपने कॉमिक किरदारों और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जाने जाते हैं . उन्होंने कई शोज और फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं . अब धुरंधर में उनके किरदार को काफी तारीफ हासिल हुई. एक्टर ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद से उन्हें महिलाओं की बहुत अटेंशन मिली, लेकिन अब तो मैं अंकल जैसा दिखता हूं. गौरव ने डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली.
जीता है सभी का दिल
धुरंधर में उन्होंने आलम का किरदार निभाया था, जो कि रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली मजारी की मदद करता है. फिल्म के पहले पार्ट में उनके लुक की वजह से पहली बार में किसी ने उन्हें पहचाना ही नहीं था. लेकिन, दूसरे पार्ट में उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. केवल धुरंधर 2 की बात करें, तो इसने 1750 करोड़ रुपये कमाए हैं.





