Entertainment

Box Office Surprise: धुरंधर 2-भूत बंगला के धमाकेदार कलेक्शन के बीच छा गई ये मलयालम फिल्म, केरलम में बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaazha 2 Biopic of a Billion Bros Record: साल 2026 में अब तक बॉलीवुड फिल्मों का ज्यादा बोलबाला दिखने को मिला है. वहीं साउथ की बड़े बजट की फिल्मों ने भले ही निराश किया है लेकन छोटे बजट की फिल्मों ने हर बार की तरह इस बार भी चौंकाया है और अच्छा कलेक्शन भी किया है. एक फिल्म तो ऐसी भी है जिसने 3 हफ्तों में ही इतिहास रच दिया है. इस फिल्म का नाम है वाझा 2 बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज. इस फिल्म के पहले पार्ट को भी पसंद किया गया था इसके दूसरे पार्ट ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है और अभ तो इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आने जा रहा है.

Box Office Surprise: धुरंधर 2-भूत बंगला के धमाकेदार कलेक्शन के बीच छा गई ये मलयालम फिल्म, केरलम में बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Box Office Surprise: धुरंधर 2-भूत बंगला के धमाकेदार कलेक्शन के बीच छा गई ये मलयालम फिल्म, केरलम में बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

की कमाई के 17 दिन के आंकड़े आ गए हैं. ये फिल्म पहली बार 3 करोड़ से नीचे गई है. वहीं ऐसा हुआ है वीकेंड में. जो कि फिल्म के लिए ये संकेत दे रहा है कि इसका कलेक्शन अब धीरे-धीरे अपने फाइनल रन की ओर बढ़ रहा है. फिल्म के पास अब पाने के लिए कुछ नहीं है. पहले ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर लेगी. आइए जानते हैं कि आखिर वाझा 2 का वर्ल्डावाइड कलेक्शन अब तक कितना हो चुका है और मूवी ने केरलम में कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

वाझा 2 ने कितने रुपये कमा लिए?

वाझा 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 2.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से फिल्म का 17 दिनों का नेट कलेक्शन 102.17 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 118.20 करोड़ रुपये का हो चुका है. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस फिल्म ने विदेशों से भी अच्छी कमाई की है. फिल्म का अब तक का ओवरसीज कलेक्शन 76.40 करोड़ रुपये का हो चुका है. जिसे मिला लिया जाए तो वाझा 2 का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 194.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म चंद दिनों में ही अपने कलेक्शन को 200 करोड़ रुपये तक लेकर चली जाएगी.

वाझा 2 ने केरलम में बनाया कौन सा बड़ा रिकॉर्ड?

वाझा 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने केरलम में सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके लिए फिल्म ने कई सारी फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है. फिल्म ने विदेशों में तो काफी अच्छा कलेक्शन किया ही है साथ ही अब इस फिल्म ने केरलम में तो और भी बड़ा कमाल कर दिया है और इतिहास रच दिया है. फिल्म ने केरलम में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में 17 दिनों का वक्त लिया है. इसी के साथ फिल्म ने मोहनलाल की थुडारम और कल्याणी प्रियदर्शनी की लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

जहां एक तरफ वाझा 2 ने 17 दिनों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर के दिखा दिया है और केरलम सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके पहले मोहनलाल की थुडारम ने मात्र 19 दिनों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं कल्याणी प्रियदर्शनी की बेटी लोका चैप्टर 1 को इस कीर्तिमान तक पहुंचने के लिए 24 दिनों का वक्त लगा था. अब देखने वाली बात होगी कि कितने दिन में वाझा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये का हो जाता है. लेकिन फैंस को तो उनका सरप्राइज मिल ही गया है. अभी तो फिल्म की कमाई सिनेमाघरों में जारी ही है और अभी से ही इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी कन्फर्मेशन आ गया है जो फैंस के लिए बड़ी उत्सुकता की बात है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply