: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी परिसीमन के जरिए देश का चुनावी नक्शा बदलकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। राहुल ने लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचेगा।

असम और जम्मूकश्मीर में परिसीमन के दो उदाहरण देखिए 👇
मोदीशाह ने इसमें crack और pack की टेक्नीक इस्तेमाल की है।
यही इनकी लोकतंत्र को खत्म करने की नीति है, जिसे अब पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली pic.twitter.com/Q6CMGcACaW
— Congress November 28, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से पास हो चुका है। ऐसे में इसे लागू करने के लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की जरूरत क्यों है? उन्होंने कहा कि मौजूदा 543 सीटों पर भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। राहुल के मुताबिक, सरकार का पूरा जोर 850 सीटों के आंकड़े पर है और इसके पीछे राजनीतिक मंशा है। उन्होंने कहा, ”मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा।” राहुल ने यह भी कहा कि उन्हें बीजेपी से डर नहीं लगता और वह संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
परिसीमन के जरिए चुनावी नक्शा बदलने का आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की बड़ी संभावना होगी। इससे बीजेपी अपने राजनीतिक विरोधियों और विपक्षी नेताओं को निशाना बना सकती है। उन्होंने असम और जम्मूकश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह की रणनीति देश के दूसरे हिस्सों में भी अपनाई जा सकती है। राहुल ने इसे बीजेपी का परिसीमन बताते हुए कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करके कुछ समुदायों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कमजोर किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद चुनाव से पहले बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है।
राहुल ने बताया कैसा होना चाहिए परिसीमन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की ओर से परिसीमन को लेकर अपना प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि परिसीमन 2011 की जनगणना के बजाय 2027 की जनगणना के आधार पर होना चाहिए। इसके साथ जाति जनगणना भी कराई जानी चाहिए और लोकसभा की कुल सीटें 543 ही रखी जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता पहले से मौजूद है, तो सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? राहुल ने कहा कि 850 सीटों का प्रस्ताव देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
ज्ञानेश कुमार और परिसीमन आयोग की भूमिका पर सवाल
राहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से केंद्र सरकार को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में प्रभाव मिल सकता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिली कानूनी सुरक्षा और उनके फैसलों को चुनौती देने के प्रावधानों पर भी सवाल उठाए।
वोट चोरी को लेकर भी बीजेपी पर हमला
BJP को ‘वोट चोरी’ के मामले में विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया है। पिछले 10 साल से BJP ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रही है।
BJP ने ऐसे किए चुनाव चोरी 👇
⦿ 2024 में वोट करने वाले 14 करोड़ वोटर्स को चुनाव आयोग ने अवैध घोषित कर दिया, अगर ये वोटर्स फेक थे, तो 2024 का चुनाव भी फेक… pic.twitter.com/1ygsGVTPKG
— Congress November 28, 2026
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि 80 प्रतिशत भारतीय और करीब 100 प्रतिशत GenZ का मानना है कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटों पर वोट चोरी होने का भी दावा किया। राहुल ने कहा कि GenZ के बीच भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल हैं और युवा उनके साथ खड़े हैं। राहुल ने यह भी कहा कि उनके पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ी पर्याप्त जानकारी है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
INDIA गठबंधन के साथ होने का दावा
AI से पूछ कर देख लो 🫵 pic.twitter.com/AruW8FLiGL
— Congress November 28, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन के सहयोगियों को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी साथी इस मुद्दे पर उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ विपक्षी दलों की नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों की है। उन्होंने टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी जैसे नेताओं का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
संसद के विशेष सत्र से पहले बढ़ी सियासी गर्मी
राहुल गांधी ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस संसद के प्रस्तावित दो दिवसीय सत्र से पहले की। लोकसभा में 30 नवंबर और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहले परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बता चुके हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें: