शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Hyundai एक के बाद एक लॉन्च करेगी 4 नई SUVs, लिस्ट में नई क्रेटा भी शामिल, दमदार फीचर्स से लैस​ | महंगाई को लेकर वित्त मंत्रालय का बड़ा अलर्ट! शादियों और त्योहारों की मांग तेज होने से बढ़ सकती हैं कीमतें​ | Instagram जैसा होगा Facebook! भारत में Meta ने शुरू किया Reels-First फीचर का टेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रीवा में पैसे देकर दूसरी शादी, फिर पहली पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला; बहू को न्याय दिलाने थाने पहुंचा आरोपी का पिता​

मध्य प्रदेश के रीवा में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने घर में पत्नी बच्चों के होते हुए दूसरी शादी की. दूसरी पत्नी को घर लाने के बाद जब पहली पत्नी से झगड़े होने लगे तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का प्रयास किया. आरोपी के बुजुर्ग पिता ने […]

मध्य प्रदेश के रीवा में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने घर में पत्नी बच्चों के होते हुए दूसरी शादी की. दूसरी पत्नी को घर लाने के बाद जब पहली पत्नी से झगड़े होने लगे तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का प्रयास किया. आरोपी के बुजुर्ग पिता ने पहले गंभीर रूप से घायल बहू को अस्पताल पहुंचाया, फिर खुद थाने जाकर आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल महिला का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.

मामला रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में गंभीरपुर गांव का है. आरोपी के पिता शिवनाथ विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनके बेटे लक्ष्मी नारायण ने बहू शांति विश्वकर्मा की हत्या का प्रयास किया. उन्होंने इस वारदात के लिए बेटे समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस को दिए शिकायत में शिवनाथ विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे लक्ष्मी नारायण ने पहली पत्नी और बच्चों के रहते दूसरी शादी कर ली है.

खरीदकर की दूसरी शादी

आरोपी के पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके बेटे ने पैसे देकर दूसरी शादी की है. आरोप है कि इसके बाद से ही उनका बेटा पहली पत्नी शांति के साथ घर में आए दिन विवाद और मारपीट कर रहा था. इसी क्रम में शनिवार को उनकी बहु शांति विश्वकर्मा घर में खाना बना रही थीं, तभी उनके बेटे ने अपनी दूसरी पत्नी शशिकला, उसकी बेटी और बेटे के साथ मिलकर शांति पर हमला कर दिया.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

आरोपी के पिता के मुताबिक उसके बेटे और उसकी दूसरी पत्नी आदि ने शांति के साथ ना केवल गाली गलौज किया, बल्कि उसके ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया. इस वारदात में बहु शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं है. बड़ी मुश्किल से बीच बचाव कर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY