बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ghaziabad News: पति की मौत के बाद मिलते 2 करोड़ रुपए, इंश्योरेंस के लालच में पत्नी देती रही धीमा जहर; खुद थी नॉमिनी​ | EPFO मेंबर्स को मिल सकता है तोहफा! SWP पर बड़ी Tax छूट देने की तैयारी​ | कोई भी नेता सीट बंटवारे पर टिप्पणी न करे…कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर हाईकमान सख्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ghaziabad News: पति की मौत के बाद मिलते 2 करोड़ रुपए, इंश्योरेंस के लालच में पत्नी देती रही धीमा जहर; खुद थी नॉमिनी​

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पर अपने ही पति को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने दो करोड़ रुपए के इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के लालच में इस साजिश को अंजाम दिया. […]

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पर अपने ही पति को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने दो करोड़ रुपए के इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के लालच में इस साजिश को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, पति के साथ उनके बेटे और भांजे को भी जहर देने का आरोप है. पुलिस ने मामले में फरार चल रही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय रेनू भटनागर के रूप में हुई है.

तबीयत बिगड़ने पर हुआ धीमा जहर देने का शक

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को वसुंधरा निवासी सुशील कुमार भटनागर ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी पत्नी रेनू भटनागर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर उन्हें, उनके बेटे और भांजे को जान से मारने की नीयत से धीमा जहर देने का आरोप लगाया था.

सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. जब उन्होंने डॉक्टरों से इलाज कराया और जांच कराई तो शरीर में लीड पॉइजनिंग यानी सीसे के जहर की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें शक हुआ कि किसी ने जानबूझकर उन्हें जहर दिया है. उनका कहना था कि इस तरह की पॉइजनिंग सामान्य तौर पर अपने आप नहीं होती.

पति के नाम था 2 करोड़ का इंश्योरेंस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पत्नी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 23 नवंबर को रेनू भटनागर को गिरफ्तार कर लिया. वह दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति की करीब 5 से 6 करोड़ रुपए की ट्रैवल एजेंसी है. इसके अलावा पति के नाम पर दो करोड़ रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है. इस पॉलिसी में रेनू खुद नॉमिनी थी.

लालच में पति को रास्ते से हटाने की साजिश

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में रेनू ने बताया कि उसे लगता था कि पति की मौत के बाद इंश्योरेंस की रकम और बाकी संपत्ति उसकी हो जाएगी. इसी लालच में उसने पति को धीमा जहर देने की योजना बनाई. आरोप है कि इस साजिश में उसने पति के बेटे और भांजे को भी निशाना बनाया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY