शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जौनपुर में UP-STF का बड़ा एक्शन… 50 हजार का इनामी असलहा तस्कर अरेस्ट, MP तक फैला रखा था नेटवर्क​ | Jharkhand Delimitation: झारखंड में परिसीमन से किसका बदलेगा सियासी गणित? हेमंत सोरेन की इस मुद्दे पर खास नजर​ | इनकम टैक्स अफसर बन गुजरात में लूटी थी 5 किलो सोने की खेप, 6 साल बाद आगरा में हुआ अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इनकम टैक्स अफसर बन गुजरात में लूटी थी 5 किलो सोने की खेप, 6 साल बाद आगरा में हुआ अरेस्ट​

गुजरात पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक, सेवला जाट के पास से एक लुटेरे को अरेस्ट किया है. इस बदमाश ने छह साल पहले गुजरात में 5 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया था. उसी समय से गुजरात पुलिस इसकी […]

गुजरात पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक, सेवला जाट के पास से एक लुटेरे को अरेस्ट किया है. इस बदमाश ने छह साल पहले गुजरात में 5 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया था. उसी समय से गुजरात पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. सटीक इनपुट मिलने पर आगरा पहुंची गुजरात पुलिस ने इस बदमाश को आगरा की लोकल कोर्ट में पेश कर इसे गुजरात ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव सहारा आगरा के रूप में हुई है. गुजरात पुलिस के मुताबिक छह साल पहले तक सुंदर सिंह का गैंग गुजरात में एक्टिव था. इस गैंग के बदमाश खुद को सरकारी अफसर बताकर दबिश का नाटक करते थे और कारोबारियों की जमा पूंजी लूट कर फरार हो जाते थे. इन बदमाशों ने इसी तरह की एक वारदात साल 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में अंजाम दिया था. इसमें इन लोगों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अफसर बताकर बस में यात्रा कर रहे दो कारोबारियों से 5 किलो सोने की लूट की थी.

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

गुजरात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक वारदात के बाद से ही आरोपी अपना नाम और पहचान बदलकर फरार हो गया था. पुलिस ने इन छह वर्षों में उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से इस बदमाश के आगरा स्थित अपने घर के पास होने की जानकारी मिली. इस इनपुट के बाद गुजरात पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया और फिर संयुक्त कार्रवाई में इस बदमाश को अरेस्ट किया है.

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक इस बदमाश और इसके साथियों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया था. वारदात से ठीक पहले इन लोगों ने अपनी कार की नंबर प्लेट दी थी. इसके बाद कार के उुपर नीली बत् भी लगा ली थी. फिर आयकर विभाग का फर्जी आईडी कार्ड गले में लटकाकर बस को ओवरटेक किया और फिर बस को रूकवाकर उसमें सवार दो कारोबारियों से सोने का पार्सल लूट लिए थे. शिकायत मिलने पर उसी समय गुजरात पुलिस एकशन में आ गई थी, लेकिन ये बदमाश पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में सफल हो गए थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY