शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के भविष्य पर मंथन! बोर्ड मीटिंग में नोएल रखेंगे अल्टरनेटिव प्लान​ | बेंगलुरु में 7 हत्याओं का मामला: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इंदुशेखर, इसलिए पत्नी समेत ससुरालियों को मार डाला​ | Cyclone Akvan: ओडिशा में 3 लाख लोगों का रेस्क्यू; बंगाल-झारखंड से बिहार तक अलर्ट; जानें 20 राज्यों का मौसम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘अब मत करो इंतजारी, मथुरा चलेंगे मुगदर धारी’… कुंडा की रामकथा में फिर बोले बाबा बागेश्वर​

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में मथुरा जाने की बात दोहराई. उन्होंने कहा, “मथुरा हम फिर जाएंगे […]

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में मथुरा जाने की बात दोहराई. उन्होंने कहा, “मथुरा हम फिर जाएंगे और सबको बुलाएंगे. हम इतना ही कहेंगे मथुरा चलो, अब मत करो इंतजारी, मथुरा चलेंगे मुगदर धारी.”

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद एक बार फिर मथुरा को लेकर उनकी टिप्पणी चर्चा में आ गई है. इससे पहले कथा के पहले दिन भी उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा था, “चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर.” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं.

‘हम कथा किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं करते’

रामकथा के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने राजनीतिक इस्तेमाल के आरोपों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उनकी कथाएं पांच साल चलती रहती हैं, ऐसा नहीं है कि वे केवल चुनाव के समय ही कथा करते हैं. उन्होंने साफ कहा कि हम कथा किसी पार्टी के लिए नहीं करते. हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना है. उन्होंने कहा कि चुनाव का समय होने के कारण उनकी कथा और बयानों पर राजनीतिक चर्चा हो सकती है, लेकिन उनका काम कथा सुनाना है. वे किसी को सफाई नहीं देना चाहते.

‘हिंदू भाई आपस में न लड़ें, इसके लिए सौ बार माफी मांगूंगा’

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समाज की एकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि हिंदू भाई आपस में बंटें या लड़ें. इसी वजह से जरूरत पड़ने पर वे एक बार नहीं, बल्कि सौ बार माफी मांग सकते हैं. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यादव और माधव एक हैं.” उन्होंने अपनी पिछली कृष्ण संबंधी टिप्पणी पर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि तीन घंटे की कथा को 30 सेकेंड की रील में देखकर पूरी बात नहीं समझी जा सकती. कथा के विरोध करने वालों को उन्होंने संदेश दिया कि उन्हें भी कथा सुननी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर विरोध करने वाले लोग भी कथा का आयोजन करेंगे तो वह वहां भी कथा सुनाने जाएंगे.

सनातन परंपरा और संविधान को लेकर कही ये बात

दूसरे दिन के संबोधन में धीरेंद्र शास्त्री ने मजहबी विचारधाराओं और विदेशी ताकतों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू परंपरा जोड़ने वाली है, तोड़ने वाली नहीं. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा से संविधान सुरक्षित रह सकता है. उनके मुताबिक, दूसरी मजहबी विचारधाराओं और विदेशी ताकतों का प्रभाव बढ़ने से सनातन और संविधान दोनों के सामने खतरा पैदा हो सकता है.

कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राजा भैया की ओर से आयोजित इस रामकथा में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. आयोजकों और सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कथा स्थल पर बनाए गए 5050 हजार लोगों की क्षमता वाले तीनों टेंट भर गए. दावा किया गया कि दूसरे दिन करीब दो लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं का भी जिक्र किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY