शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Hyundai एक के बाद एक लॉन्च करेगी 4 नई SUVs, लिस्ट में नई क्रेटा भी शामिल, दमदार फीचर्स से लैस​ | महंगाई को लेकर वित्त मंत्रालय का बड़ा अलर्ट! शादियों और त्योहारों की मांग तेज होने से बढ़ सकती हैं कीमतें​ | Instagram जैसा होगा Facebook! भारत में Meta ने शुरू किया Reels-First फीचर का टेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

महंगाई को लेकर वित्त मंत्रालय का बड़ा अलर्ट! शादियों और त्योहारों की मांग तेज होने से बढ़ सकती हैं कीमतें​

शादियों और त्योहारों के दौरान फूड एवं नॉनफूड प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने से आगामी महीनों में खुदरा महंगाई दर में वृद्धि होने की आशंका है. वित्त मंत्रालय ने नवंबर की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि चालू वित्त वर्ष 202627 की दिसंबर तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियों की गति बरकरार रहने की उम्मीद है. हाई […]

शादियों और त्योहारों के दौरान फूड एवं नॉनफूड प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने से आगामी महीनों में खुदरा महंगाई दर में वृद्धि होने की आशंका है. वित्त मंत्रालय ने नवंबर की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि चालू वित्त वर्ष 202627 की दिसंबर तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियों की गति बरकरार रहने की उम्मीद है. हाई फ्रीक्वेंसी वाले इंडीकेटर्स प्रोडक्ट्स के ट्रांसपोर्टेशन, टैक्स कलेक्शन, एनर्जी कंजंप्शन और माल ढुलाई में लगातार वृद्धि का संकेत दे रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष, होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर जोखिम और ग्लोबल ट्रेड पॉलिसीज को लेकर अनिश्चितता इकोनॉमिक​ आउटलुक के लिए प्रमुख चुनौती बने हुए हैं. हालांकि, मजबूत व्यापक आर्थिक आधार और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के कारण भारतीय इकोनॉमी इन चुनौतियों से निपटने की स्थिति में है.

यहां से मिल सकती है महंगाई

वित्त मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े जोखिमों के कारण कच्चे तेल के आयात बिल और समुद्री माल भाड़े में उतारचढ़ाव बना रह सकता है. सप्लाई से जुड़े इन झटकों का असर आने वाले महीनों में थोक और खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है. नवंबर की शुरुआत में ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और मजबूत पूंजी प्रवाह के चलते रुपए में आई मजबूती से आयातित महंगाई के दबाव में कुछ राहत मिल सकती है, बशर्ते यह रुझान कायम रहे. एमईआर में कहा गया कि नवंबर तक त्योहारों का सिलसिला जारी रहने और शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ नॉन एवं नॉनफूड प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने से आगामी महंगाई आंकड़ों में तेजी का जोखिम रह सकता है.

कितनी है देश में रिटेल महंगाई

रिटेल महंगाई दर अक्टूबर में दो साल में पहली बार रिजर्व बैंक की निर्धारित 6 फीसदी की ऊपरी सीमा के पार निकल गई थी. खाद्य महंगाई में तेज वृद्धि और प्रतिकूल आधार प्रभाव के कारण अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.09 प्रतिशत रही थी. रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिकूल आधार प्रभाव का असर नवंबर के महंगाई आंकड़ों में भी देखने को मिल सकता है. इसमें कहा गया है कि आधार प्रभाव बने रहने और मौसम संबंधी अनिश्चितताओं, खासकर मजबूत अल नीनो की संभावना के कारण निकट भविष्य में महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 नवंबर, 2026 तक 705.3 अरब डॉलर था, जो करीब 10 महीने के आयात के बराबर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY