बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ITC मंगलदीप की अनोखी ‘हर भक्त श्री राम तक’ पहल, दृष्टिबाधित भक्तों के लिए दर्शन कराएगा सुलभ​ | NZ vs IND 1st ODI: विराट कोहली और अर्शदीप सिंह बने हीरो, Team India ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा​ | UP में 24 चैरिटेबल ब्लड बैंकों पर ताला! कहीं बिना जांच चढ़ाया जा रहा था खून, कहीं मिला दूषित प्लाज्मा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NZ vs IND 1st ODI: विराट कोहली और अर्शदीप सिंह बने हीरो, Team India ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा​

NZ vs IND 1st ODI: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड के सामने बारिश बाधित मुकाबले में 143 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो विराट कोहली और अर्शदीप सिंह रहे। अर्शदीप ने चटकाए 4 […]

NZ vs IND 1st ODI: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड के सामने बारिश बाधित मुकाबले में 143 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो विराट कोहली और अर्शदीप सिंह रहे।

अर्शदीप ने चटकाए 4 विकेट: ईडन पार्क के मैदान पर अर्शदीप ने अपनी गेंदबाज़ी से न्यूजीलैंड पर जमकर कहर बरपाया। उन्होंने पूरे 10 ओवर किए और 70 रन देकर 4 विकेट झटके। अर्श ने विल यंग , हेनरी निकोल्स , ग्लेन फिलिप्स और काइल जेमीसन की विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ी।

भारतीय टीम के बाकी गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रर्दशन किया। गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके और अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में महज़ 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आकिब नबी और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

185 रनों पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड: कीवी टीम ऑकलैंड के मैदान सिर्फ 40.2 ओवर ही बल्लेबाज़ी कर पाई और 185 रन बनाकर ऑल आउट हुई। न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। उनके लिए टिम सेफर्ट ने 43 गेंदों पर 38 रन, ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों पर 24 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन और डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 रन जोड़े।

विराट कोहली ने बैटिंग से मचाई तबाही: Team India के सामने न्यूजीलैंड ने 186 रनों का लक्ष्य रखा था जो कि लगातार बारिश होने के कारण 143 रन कर दिया गया। भारत के लिए विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने नंबर3 पर बल्लेबाज़ी की और 41 गेंदों पर 13 चौके 1 छक्का लगाकर 74 रन बनाए।

विराट के अलावा शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 5 चौके जड़कर 37 रन जोड़े। इसी बीच रोहित शर्मा , श्रेयस अय्यर , अक्षर पटेल सस्ते में आउट हुए। बात करें न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो जैकब डफी ने 7 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा काइल जेमीसन और नाथन स्मिथ ने एकएक विकेट लिया।

आखिरी में केएल राहुल और नमन धीर की जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। तो इस तरह टीम इंडिया ने ऑकलैंड वनडे 5 विकेट से जीता और पांच मैचों की वनडे सीरीज में 10 की बढ़त भी हासिल की। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY