: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य एयर शो में शामिल हुए। ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर होने वाले इस हवाई प्रदर्शन में वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पीएम मोदी नमो घाट पर इस कार्यक्रम को देखेंगे।

वाराणसी के दौरान गंगा के ऊपर आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान भी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य वायु सेना की परिचालन क्षमता, तकनीक और साहस का प्रदर्शन करना है।
तेजस से राफेल तक, आसमान में दिखेगी ताकत
तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। हालांकि, विधान परिषद चुनाव के चलते शुक्रवार को हवाई प्रदर्शन नहीं किया गया। अब इस आयोजन में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड, सुखोई30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इनके अलावा परिवहन विमान भी एयर शो का हिस्सा होंगे।
सेना और नौसेना के विमान भी होंगे शामिल
अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में और के विमान भी हिस्सा लेंगे। इनके प्रदर्शन के जरिए तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त परिचालन और आपसी समन्वय की झलक पेश की जाएगी। एयर शो में वायु सेना की प्रमुख प्रदर्शन टीमें भी अपना हुनर दिखाएंगी। इनमें सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम शामिल हैं। ये टीमें अपने शानदार हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेंगी।
ये भी पढ़ें:
‘विंग्स ओवर गंगा’ पर टिकीं नजरें
में गंगा के ऊपर होने वाला यह हवाई प्रदर्शन शहर के लिए खास आकर्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आसमान में लड़ाकू विमानों की गति, हेलीकॉप्टरों के करतब और वायु सेना की ताकत देखने को मिलेगी। स्थापना दिवस के मौके पर यह आयोजन भारतीय वायु सेना के गौरव और उसकी तैयारियों को प्रदर्शित करेगा।
ये भी पढ़ें: