बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ITC मंगलदीप की अनोखी ‘हर भक्त श्री राम तक’ पहल, दृष्टिबाधित भक्तों के लिए दर्शन कराएगा सुलभ​ | NZ vs IND 1st ODI: विराट कोहली और अर्शदीप सिंह बने हीरो, Team India ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा​ | UP में 24 चैरिटेबल ब्लड बैंकों पर ताला! कहीं बिना जांच चढ़ाया जा रहा था खून, कहीं मिला दूषित प्लाज्मा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में 24 चैरिटेबल ब्लड बैंकों पर ताला! कहीं बिना जांच चढ़ाया जा रहा था खून, कहीं मिला दूषित प्लाज्मा​

यदि आप को भी ब्लड की जरूरत है आर इसके लिए ब्लड बैंक जा रहे हैं तो सावधान! यूपी के 24 ब्लड बैंकों में गंभीर खामियां मिली है. एफएसडीए ने इन ब्लड बैंकों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है. एफसडीए ने यह कार्रवाई प्रदेशभर के ब्लड बैंकों की जांच के बाद की है. […]

यदि आप को भी ब्लड की जरूरत है आर इसके लिए ब्लड बैंक जा रहे हैं तो सावधान! यूपी के 24 ब्लड बैंकों में गंभीर खामियां मिली है. एफएसडीए ने इन ब्लड बैंकों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है. एफसडीए ने यह कार्रवाई प्रदेशभर के ब्लड बैंकों की जांच के बाद की है. इस जांच में 10 चैरिटेबल ब्लड सेंटरों में मिली खामियों को देखते हुए इनके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

एफएसडीए के अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान के तहत 62 जिलों में 158 ब्लड बैंकों की जांच की गई. इस दौरान कहीं बिना अनिवार्य संक्रमण जांच के रक्त जारी किया जा रहा था तो कहीं दूषित फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा , कहीं खराब कोल्ड चेन मिली तो कहीं तकनीकी स्टाफ ही नहीं था. इन खामियों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है.

इस एंगल पर जारी है जांच

एफएसडीए की अंतरजनपदीय औषधि निरीक्षक टीमें ब्लड सेंटरों में सैंपल लेकर मरीजों को रक्त एवं उसके घटकों की आपूर्ति तक पूरी व्यवस्था की पड़ताल कर रही हैं. जांच के दायरे में एचआईवी, एचसीवी और एचबीएसएजी जैसे संक्रमणों की अनिवार्य जांच के लिए ELISA व्यवस्था, रक्त का सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन, तापमान नियंत्रण, डोनर एवं इश्यू रजिस्टर, स्टॉक का मिलान, निर्धारित दरों पर रक्त एवं कंपोनेंट्स की उपलब्धता और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की तैनाती शामिल है.

10 केंद्रों में मिलीं चौंकाने वाली खामियां

सूरजपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर, गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल ऑफिसर समेत प्रमुख स्टाफ अनुपस्थित मिला. यहां एफेरेसिस मशीन और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं थे. डीप फ्रीजर में दूषित एफएफपी और एक्सपायर्ड दवाइयां मिलीं. तापमान, रक्तदान शिविर और स्टॉक से संबंधित रजिस्टर अधूरे थे. लाइसेंस सस्पेंड होने के बावजूद केंद्र संचालित पाया गया. इसी प्रकार सीतापुर के सरोज चैरिटेबल ब्लड सेंटर में भी खामी मिली है.

इस केंद्र पर नहीं है तकनीकी स्टॉफ

प्रयागराज के कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में न तो मेडिकल ऑफिसर मिला और ना ही तकनीकी स्टाफ. यहां स्टेरिलिटी टेस्टिंग नहीं हो रही थी और उपकरणों की कैलिब्रेशन अवधि समाप्त हो चुकी थी. वहीं शाहजहांपुर के गोमती चैरिटेबल ब्लड सेंटर में संक्रमण जांच के लिए जरूरी किट उपलब्ध नहीं था. वहीं संभल के जीवन सुरक्षा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में स्टेरिलिटी टेस्टिंग नहीं हो रही थी. यहां एफेरेसिस मशीन और उसकी लॉगबुक भी नहीं मिली.

इन केंद्रों पर भी हुआ एक्शन

एफएसडीए ने इसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कासगंज के एटा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, अयोध्या के श्री जी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, आगरा के ग्रामीण भारत चैरिटेबल ब्लड सेंटर, फिरोजाबाद के मां माया देवी चैरिटेबल ब्लड सेंटर और आगरा के ही जय श्री श्याम चैरिटेबल ब्लड सेंटर के खिलाफ प्रतिबंध की कार्रवाई हुई है. इससे पहले एफएसडीए ने आगरा के जय हिंद और श्री बालाजी, मुरादाबाद के पाकवारा, अमरोहा के जीवन24, बिजनौर के यशवंती, बदायूं के भारत ह्यूमैनिटी, बुलंदशहर के डिबाई, जौनपुर के बदलापुर, लखीमपुर खीरी के अनुभव, गोरखपुर के मन्या, अलीगढ़ के न्यू बापू और लखनऊ के KHS, लिटिल स्टार तथा रामा चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर भी कार्रवाई किया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY