रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बालों की सेहत संग मूड होगा बूस्ट…जान लें क्या है कोरियन हेड स्पा और इसके फायदे​ | भारत में कम हुआ चीनी स्मार्टफोन का दबदबा! चिप संकट ने बढ़ाई ‘ड्रैगन’ की मुश्किलें​ | दिवाली पर नई कार या बाइक खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले अपनाएं ये 6 टिप्स, बचेंगे हजारों रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अंधविश्वास की बलि चढ़ी 60 साल की बुजुर्ग… डायन बताकर 4 दरिंदों ने ली जान, 2 आरोपी गिरफ्तार​

West Singhbhum News: एक तरफ देश विज्ञान और आधुनिकता के बल पर नए आयाम छू रहा है. वहीं दूसरी तरफ अंधविश्वास और ‘डायनबिसाही’ के दकियानूसी वहम ने एक और बेकसूर की जान ले ली. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र स्थित कोलजोमड़ो गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. […]

West Singhbhum News: एक तरफ देश विज्ञान और आधुनिकता के बल पर नए आयाम छू रहा है. वहीं दूसरी तरफ अंधविश्वास और ‘डायनबिसाही’ के दकियानूसी वहम ने एक और बेकसूर की जान ले ली. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र स्थित कोलजोमड़ो गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शुक्रवार देर रात घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला रेंदाई सुंबरुई को ‘डायन’ और ‘काला जादू’ करने की शंका में 4 लोगों ने घर में घुसकर लाठीडंडों से पीटपीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

कराईकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमड़ो गांव निवासी साधु चरण सुंबरुई की पत्नी रेंदाई सुंबरुई शुक्रवार की रात अपने घर में सोई हुई थीं. देर रात लगभग चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात हमलावर घर का दरवाजा जबरन खोलकर भीतर घुसे. आरोपियों ने सो रही बुजुर्ग महिला पर लाठीडंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पिटाई इतनी बेरहम थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. शनिवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना का पता चला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही कराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पत्नी की बीमारी को बताया ‘काला जादू’, शंका में ली जान

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस जांच में हत्या के पीछे की भयावह और अंधविश्वासी वजह सामने आई है. ग्रामीणों के अनुसार, हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों में से एक आरोपी की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी. आरोपियों को शंका थी कि रेंदाई सुंबरुई डायन है और उसने ही बीमार महिला पर ‘काला जादू’ कर रखा है, जिसकी वजह से वह ठीक नहीं हो पा रही है. इसी अंधविश्वासी शंका के चलते आरोपियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

अंधविश्वास के नाम पर हुई इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. कराईकेला थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर वारदात में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार/हिरासत में ले लिया है. पुलिस की टीमें घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY