रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss Season 20 की आज से शुरुआत: Rahul Roy से Gaurav Khanna तक, देखें Winner List​ | Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी, 18 सितंबर तक रहेंगे जेल में​ | 6 6 6 6 4 4 4..वैभव सूर्यवंशी ने दिलीप ट्रॉफी फाइनल में मचाई तबाही, सिराज को 1 ओवर में कूटे 14 रन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Rain Alert: यूपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में अलर्ट​

UP Rain Alert: में   एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और ने आने वाले दिनों में मध्यम से की संभावना जताई है।के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गरजचमक भी देखने को मिल सकती […]

UP Rain Alert: में   एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और ने आने वाले दिनों में मध्यम से की संभावना जताई है।के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गरजचमक भी देखने को मिल सकती है।

रविवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। शनिवार को भी पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे इलाकों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

आगरामथुरा समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, महामायानगर, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, मथुरा, अलीगढ़, कांशीराम नगर, बदायूं और मैनपुरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 7 सितंबर को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो दिन और सक्रिय रहेगा मानसून

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र , लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सक्रिय हो रहा मौसम तंत्र आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलगअलग हिस्सों में गरजचमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मंगलवार से निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरेधीरे कमी आने की संभावना है।

गाजियाबाद में बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जगह जलभराव

शनिवार को गाजियाबाद में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद बदले मौसम का खूब आनंद लिया। यानी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी ने कुछ इलाकों में मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

ये भी पढ़ें

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY