शनिवार, 22 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में युवती ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म​ | यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस फ्री: माताएं, बहनें और बेटियां 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक एक सहयोगी के साथ कर सकेंगी मुफ्त यात्रा​ | UP: पानी-पानी हुआ बहराइच मेडिकल कॉलेज, मरीजों की बढ़ी मुसीबत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में युवती ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पति, देवर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि उसके बगल के घर में रहने वाली एक महिला ने उससे संपर्क बढ़ा कर उसे […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पति, देवर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि उसके बगल के घर में रहने वाली एक महिला ने उससे संपर्क बढ़ा कर उसे विश्वास में लिया और उसके बाद कोल्ड नशे की दवा मिला कर उसे पिला दिया. महिला के भतीजे ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो बना लिया, जब पीड़ित युवती होश में आई तो वह शोर मचाने लगी, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस के डर से युवती की शादी अपने भतीजे से करा दी.

युवती का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो उसका देवर भी उसे बुरी नजर से देखने लगा. उसे बार बार गलत नियत से छूने और छेड़ने लगा, जब उसने इसकी शिकायत अपने ससुराल में सास और पति से की तो उन्होंने डांटने की बजाय देवर का ही सपोर्ट किया. महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति का किसी और लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा है. वह उससे शादी करना चाहता है. महिला ने कहा कि उसका पति रोजाना अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है. महिला ने 21 अगस्त को गोरखपुर के गुलरिहा थाने में अपने पति, देवर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित युवती अपने घर में अकेले रहती है. उसकी मां का वर्ष 2022 में निधन हो गया था और पिता सुबह ही कामपर चले हैं. युवती दिन भर घर पर अकेले ही रहती है. बगल में रहने वाली महिला जिसे युवती आंटी कहती है, उसके कहने पर युवती महिला के घर चली जाती थी. वहीं पर महिला के भतीजे का भी आना जाना लगा रहता था.

युवती का आरोप है कि महिला का भतीजा उसे बुरी निगाह से देखता था. एक दिन महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिला कर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद महिला के भतीजे सुनील निषाद ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो बना लिया, जब युवती होश में आई तो वह चिल्लाने लगी. पुलिस की डर से महिला ने अपने भतीजे से मेरी मांग में सिंदूर भरवा दिया. महिला ने कहा कि तुम दोनों की मैं धूमधाम से शादी करा दूंगी.

शादी करने से कर दिया इनकार

युवती ने बताया कि इस दौरान सुनील निषाद उसके साथ रहने लगा और उससे संबंध बनाने लगा. वह प्रेग्नेंट हो गई, इसके बाद युवती ने शादी करने की जिद्दी की जिस पर वह बारबार टालमटोल करते हुए गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा. युवती का आरोप है कि महिला और उसके भतीजे ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया.

पुलिस के डर से लिए सात फेरे

महिला का आरोप है कि युवक का किसी और युवती से प्रेम संबंध चल रहा है और वह उससे शादी करना चाहता है. उसने बताया कि 2 जून 2026 को उसने गुलरिया थाने में एक एप्लीकेशन दिया. इसके बाद, महिला और उसके भतीजे ने डर से 8 जून को एक मंदिर में युवक सुनील से उसकी शादी कर दी. इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई. महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर बुरी निगाह रखता था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुड़ गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY