सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP में 5 सरकारी स्कूल गायब, AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम​ | Horoscope 24 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट कंपनी की बस, 14 लोग घायल, बाल-बाल बचे​

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में शनिवार को एक प्राइवेट कंपनी की बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार की शाम को एक कंपनी की प्राइवेट बस कर्मचारियों को लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते जा रही थी. उन्होंने बताया […]

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में शनिवार को एक प्राइवेट कंपनी की बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार की शाम को एक कंपनी की प्राइवेट बस कर्मचारियों को लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते जा रही थी. उन्होंने बताया कि एक वाहन को बचाने के चक्कर में बस पलट गई. बस में कंपनी के करीब 30 कर्मचारी सवार थे.

पुलिस के अनुसार इस घटना में 14 लोग घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा तब हुआ जब बस कर्मचारियों को लेकर कासना से दादरी जा रही थी.

दादरी जा रही प्राइवेट कंपनी की बस पलटी

दरअसल शनिवार को दादरी थाना में ईस्टर्न पेरीफेरल से दादरी की ओर प्राइवेट कंपनी की बस जा रही थी, जिसमें लगभग 2830 कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान एक वाहन को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 14 लोग घायल हो गए. सूचना पर तत्काल थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची.

जिम्स अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

वहीं घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिम्स अस्पताल भेजा गया. इसके बाद हाइड्रा की मदद से बस को सड़क से हटाया गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने कहा कि यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है और शांति व्यवस्था नही हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY