शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement

​​कम’ रोशनी में फोन यूज करते हैं आप? हो सकती हैं आंखों की ये बीमारी

मायोपिया आंखों की एक ऐसी बीमारी है जिसमें नजदीक की नजर कमजोर होने लगती हैं. इस बीमारा का अहम कारण ज्यादा स्क्रीन टाइम माना जाता था, लेकिन अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि इसका कारण सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन नहीं, बल्कि कम रोशनी में कोई काम करना भी हो सकता है. […]

कम रोशनी में फोन यूज करते हैं आप? हो सकती हैं आंखों की ये बीमारी

मायोपिया आंखों की एक ऐसी बीमारी है जिसमें नजदीक की नजर कमजोर होने लगती हैं. इस बीमारा का अहम कारण ज्यादा स्क्रीन टाइम माना जाता था, लेकिन अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि इसका कारण सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन नहीं, बल्कि कम रोशनी में कोई काम करना भी हो सकता है. जैसे फोन या किसी अन्य चीज का यूज कम रोशनी में करना भी कारण हो सकता है. इसको लेकर SUNY College of Optometry के वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है. सेल रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है.

रिसर्च में बताया गया है कि अगर आप कम रोशनी में मोबाइल, लैपटॉप या किताब पढ़ते हैं तो आखों के रेटिना को कम रोशनी मिलती है. इससे आंखों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है. जो मायोपिया के खतरे को बढ़ा देता है. स्टडी के लेकर जोस मैन्यूल के मुताबिक ,मायोपिया की बीमारी दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही समस्या है. हमारी रिसर्च से यह साफ होता है कि इस बीमारी के होने का एक बड़ा कारण कम रोशनी में काम करना है. ऐसे में लोगों को यह सलाह है कि वह पर्याप्त रोशनी में ही फोन या लैपटॉप का यूज करें.

दुनिया में तेजी से बढ़ रही है मायोपिया की बीमारी

अमेरिका और यूरोप में लगभग 50% युवा मायोपिया का शिकार हो रहे हैं , जबकि पूर्वी एशिया के कुछ देशों में यह आंकड़ा 90% तक पहुंच चुका है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें भी इस बीमारी के होने का एक बड़ा कारण है. मायोपिया के मामले में चिंता की बात यह है कि ये बीमारी अगर समय पर कंट्रोल न हो तो गंभीर रूप भी ले सकती हैं. ये बीमारी बच्चों में भी ज्यादा देखी जाती है.

मायोपिया के आम लक्षण क्या होते हैं

दूर की चीजें साफ न दिखना

सिरदर्द

आंखों में दर्द

कभी कभी धुंधला दिखना

20-20 नियम का पालन करें

हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड दूर देखें (20-20-20 नियम)

ठीक रोशनी में पढ़ाई करें

रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें

स्क्रीन का यूज करते समय उचित दूरी बनाएं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY