सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Shafali Verma को आउट कर इशारेबाजी Pakistan कप्तान को पड़ी भारी, ICC का बड़ा एक्शन​ | राज्य हो या राष्ट्रीय, जर्मनी का चुनाव भारत से कितना अलग है, कैसे बनती है सरकार?​ | Sehat Samvad 2026: भारत में कैंसर होने का लेट पता क्यों चलता है? डॉक्टरों ने इस गलती को बताया बड़ा कारण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी, 18 सितंबर तक रहेंगे जेल में​

Donation Case : मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपितों की न्यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आरोपितों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाकर 18 सितंबर तक कर दी है। जेल […]

Donation Case : मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपितों की न्यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आरोपितों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाकर 18 सितंबर तक कर दी है।

जेल में बंद आरोपितों में अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं।

72 दिन बाद भी दाखिल नहीं हुआ आरोप पत्र

मामले की जांच को करीब 72 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोप पत्र अदालत में दाखिल नहीं किया गया है। यह लगातार सातवीं बार है जब आरोपितों की न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई है।

इस बीच आरोपितों की ओर से अदालत में एक अर्जी भी दाखिल की गई थी। इसमें पुलिस पर गलत धाराओं में रिमांड लेने और बरामदगी को लेकर सवाल उठाए गए थे। हालांकि, अदालत ने इस अर्जी को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ के बाद बरामदगी का दावा

पुलिस का कहना है कि आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और उनकी निशानदेही पर कई संदिग्ध स्थानों पर ले जाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वहां से कई बहुमूल्य वस्तुओं की बरामदगी का दावा किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोप पत्र दाखिल होने का इंतजार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY