Wednesday, April 15, 2026
Health

रोटी वाले तवे पर भी बन जाएगा परफेक्ट डोसा, बस फॉलो करें ये 3 सिंपल स्टेप्स

डोसा एक ऐसा फूड है, जो स्वाद में तो लाजवाब होता ही है. साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. फर्मेंटेड बैटर से बनने की वजह से ये डाइजेशन से लेकर गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. साउथ में तो डोसा सबका पसंदीदा है ही. लेकिन अब पूरे भारत में डोसे को पसंद किया जाता है. सुबह का ब्रेकफास्ट हो या फिर डिनर में कुछ लाइट खाना हो…डोसे को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

रोटी वाले तवे पर भी बन जाएगा परफेक्ट डोसा, बस फॉलो करें ये 3 सिंपल स्टेप्स
रोटी वाले तवे पर भी बन जाएगा परफेक्ट डोसा, बस फॉलो करें ये 3 सिंपल स्टेप्स

डोसा बनाना घर में थोड़ा मुश्किल काम लगता है. दरअसल, इसके लिए नॉनस्टिक तवे का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर आपके पास नॉनस्टिक तवा नहीं है तो डोसा बनाना काफी मुश्किल है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोटी वाले तवे पर भी आप परफेक्ट डोसा बना सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं 3 ऐसे ही सिंपल ट्रिक जिससे रोटी वाले तवे पर बिना चिपके बनेगा परफेक्ट डोसा.

नमक और आइसक्यूब वाला पहला स्टेप

रोटी वाले तवे पर डोसा बनाना नामुमकिन सा लगता है. लेकिन अगर आप कुछ हैक फॉलो करती हैं तो ये काम आसान हो सकता है. इसके लिए आपको नमक और आइस क्यूब वाला हैक अपना सकते हैं. इसके लिए आपको रोटी वाला तवा लेना है. उसे गर्म होने दें. इसके बाद तवे पर हल्का नमक छिड़क दें. अब एक आइस क्यूब लें और उसे पूरे तवे पर अच्छे से रब करें. जब बर्फ पूरी तरह से पिघल जाए तो उसे कपड़े की मदद से साफ कर दें और तवे के ड्राई कर लें.

प्याज की मदद से लगाएं तेल

आपको जानकर हैरानी होगी कि, प्याज की मदद से भी आप रोटी वाले तवे को नॉन स्टिक बना सकते हैं. जी हैं, आपको बस रोटी वाला तवा लेना है और उसे गैस पर रखें. अब तेल लगाने के लिए प्याज की मदद लें. एक प्याज को बीच में से काट दें अब प्याज के टूकड़े को तेल में डुबोएं पूरे तवे पर तेल फैला दें. ये ट्रिक भी डोसे को चिपकने से बचाती है.

स्पैचुला और पानी वाली ट्रिक

इन 2 स्टेप के बाद तवा डोसा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अब आपको बस तवे पर फिर से नॉर्मल तेल डालना है और डोसे के बैटर को अच्छे से फैला देना है. जब आपका डोसा एक तरफ से अच्छे से पक जाए तो उसे पलटने के लिए एक और ट्रिक आजमानी है. इसके लिए आपको अपनी कर्छी को पानी में भिगोकर डोसा पलटना है. इससे डोसा आसानी से तवे से छूट जाएगा और टूटेगा नहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply