: सर्दियों में कोहरे की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कुल 20 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 26 अन्य ट्रेनों को भी अलगअलग तारीखों और सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द किया जाएगा। ऐसे में अगर आप दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

दरअसल, सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत समेत कई रेल रूट पर घना कोहरा पड़ता है। इससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है और देरी के साथ परिचालन में भी दिक्कतें आती हैं। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रेलवे हर साल कोहरे के मौसम में कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करता है और कुछ के फेरे कम कर देता है।
इस बार भी संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कुछ ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।
पूरी तरह रद्द रहेंगी ये 20 ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच नीचे दी गई 20 ट्रेनें निर्धारित अवधि तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम
रद्द रहने की अवधि
14112
प्रयागराज जंक्शनमुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
14111
मुजफ्फरपुरप्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस
02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
22198
वीरांगना लक्ष्मीबाई कोलकाता एक्सप्रेस
04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
22197
कोलकातावीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस
06 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
22857
सांतरागाछीआनंद विहार एक्सप्रेस
07 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
22858
आनंद विहारसांतरागाछी एक्सप्रेस
08 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
14003
मालदा टाउननई दिल्ली एक्सप्रेस
05 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027
14004
नई दिल्लीमालदा टाउन एक्सप्रेस
03 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
14523
बरौनीअंबाला हरिहर एक्सप्रेस
03 दिसंबर 2026 से 01 मार्च 2027
14524
अंबालाबरौनी हरिहर एक्सप्रेस
01 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027
14617
पूर्णिया कोर्टअमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
03 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027
14618
अमृतसरपूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस
01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15903
डिब्रूगढ़चंडीगढ़ एक्सप्रेस
04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
15904
चंडीगढ़डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
06 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15620
कामाख्यागया एक्सप्रेस
07 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
15619
गयाकामाख्या एक्सप्रेस
08 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
15621
कामाख्याआनंद विहार एक्सप्रेस
03 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027
15622
आनंद विहारकामाख्या एक्सप्रेस
04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13035
हावड़ादेहरादून उपासना एक्सप्रेस
01 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13036
देहरादूनहावड़ा उपासना एक्सप्रेस
02 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027
इन 26 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में होगी कटौती
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बंद करने के बजाय सप्ताह के चुनिंदा दिनों में रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन बाकी निर्धारित दिनों में जारी रहेगा।
ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम
किस दिन रद्द रहेगी
11123
ग्वालियरबरौनी एक्सप्रेस
सोमवार और गुरुवार
11124
बरौनीग्वालियर एक्सप्रेस
मंगलवार और शुक्रवार
22406
आनंद विहारभागलपुर गरीब रथ
बुधवार
22405
भागलपुरआनंद विहार गरीब रथ
गुरुवार
15033
पाटलिपुत्रलखनऊ एक्सप्रेस
सोमवार, मंगलवार और बुधवार
15034
लखनऊपाटलिपुत्र एक्सप्रेस
सोमवार, मंगलवार और बुधवार
15079
पाटलिपुत्रगोरखपुर एक्सप्रेस
रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
15080
गोरखपुरपाटलिपुत्र एक्सप्रेस
रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
15074
टनकपुरसिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस
बुधवार
15073
सिंगरौलीटनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
गुरुवार
15076
टनकपुरशक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस
मंगलवार और शनिवार
15075
शक्तिनगरटनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
बुधवार और रविवार
12505
कामाख्याआनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
रविवार और बुधवार
12506
आनंद विहारकामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
मंगलवार और शुक्रवार
15483
अलीपुरद्वारदिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
बुधवार और शनिवार
15484
दिल्लीअलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
शुक्रवार और सोमवार
15725
न्यू जलपाईगुड़ीआनंद विहार एक्सप्रेस
मंगलवार
15726
आनंद विहारन्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
बुधवार
15909
डिब्रूगढ़लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस
शनिवार
15910
लालगढ़डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस
मंगलवार
12988
अजमेरसियालदह एक्सप्रेस
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
12987
सियालदहअजमेर एक्सप्रेस
बुधवार, शुक्रवार और रविवार
13019
हावड़ाकाठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
रविवार
13020
काठगोदामहावड़ा बाघ एक्सप्रेस
मंगलवार
12357
कोलकाताअमृतसर एक्सप्रेस
शनिवार
12358
अमृतसरकोलकाता एक्सप्रेस
सोमवार
ये भी पढ़ें: