शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा​ | योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, गोरखपुर से सीधे पैतृक गांव जाएंगे CM, कल होगा अंतिम संस्कार​ | Anthropic का जलवा! IPO से 5,100 कर्मचारी बने करोड़पति, 600 लोगों की दौलत 830 करोड़ के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में एडमिशन का सुनहरा मौका, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा, कक्षा 6 वीं के लिए आवेदन शुरू​

Sainik School AISSEE 2027: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले स्टू​डेंट्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सैनिक स्कूल में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम  कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ये परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें […]

Sainik School AISSEE 2027: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले स्टू​डेंट्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सैनिक स्कूल में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम  कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ये परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। 
आपको बता दें इसके माध्यम से देश के 33 सैनिक स्कूलों के साथ साथ नए साझेदारी स्कूलों में भी एडमिशन दिए जाएंगे। 

1961 में हुई थी सैनिक स्कूलों की शुरुआत, अब 33 संस्थान

सैनिक स्कूलों की शुरुआत वर्ष 1961 में तत्कालीन रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन की पहल पर हुई थी। देश का पहला सैनिक स्कूल महाराष्ट्र के सतारा में स्थापित किया गया था। इन स्कूलों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए योग्य उम्मीदवार तैयार करना और देश के अलगअलग क्षेत्रों से सैन्य अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाना था। रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सोसाइटी इनका संचालन करती है। वर्तमान में देश में 33 सैनिक स्कूल हैं। वर्ष 202122 से इन स्कूलों में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। इनके अलावा देहरादून का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज और पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी सैन्य शिक्षा के प्रमुख संस्थान हैं।

AISSEE 2027 से कक्षा 6वीं और 9वीं में मिलेगा प्रवेश

शैक्षणिक सत्र 202728 के लिए AISSEE के माध्यम से 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा 80 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 40 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 9वीं के लिए भी दाखिले होंगे। मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं के लिए संभावित सीटों की संख्या 3,160 है। इनमें 351 सीटें लड़कियों के लिए निर्धारित हैं। वहीं, कक्षा 9वीं में कुल 732 संभावित सीटें हैं।

प्रवेश के लिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता जरूरी

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कक्षा 8वीं पास होना अनिवार्य है। कक्षा 9वीं में लड़कियों को प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।

31 जनवरी को होगी परीक्षा, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

AISSEE 2027 पेनएंडपेपर यानी OMR आधारित परीक्षा होगी। कक्षा 6वीं की परीक्षा 150 मिनट की होगी और कुल 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें गणित के 150 अंक, जबकि भाषा, बुद्धिमत्ता और सामान्य ज्ञान/पर्यावरण अध्ययन के 5050 अंक होंगे। कक्षा 6वीं की परीक्षा 13 भाषाओं में देने का विकल्प मिलेगा। वहीं, कक्षा 9वीं की परीक्षा 180 मिनट की होगी और कुल 400 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पात्रता के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 25 प्रतिशत और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। लिखित परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में 67 प्रतिशत सीटें संबंधित राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहती हैं।

RIMC और RMS में प्रवेश के लिए अलग परीक्षा

सैनिक स्कूलों के अलावा RIMC और RMS में भी सैन्य शिक्षा के लिए प्रवेश दिया जाता है। देहरादून स्थित RIMC में केवल कक्षा 8वीं में दाखिला मिलता है। जुलाई 2027 सत्र के लिए इसकी प्रवेश परीक्षा RIMCEE 6 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद वाइवा और मेडिकल परीक्षण होगा। 1 जुलाई 2027 को उम्मीदवार की उम्र साढ़े 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच निर्धारित है। वहीं, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं के प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 13 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। RIMC और RMS के लिए आवेदन की तारीखें क्रमश: 30 सितंबर और 20 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी हैं।

2 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 850 रुपए फीस

AISSEE 2027 के लिए उम्मीदवार 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन फॉर्म में 7 से 9 दिसंबर के बीच सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2027 को जारी किए जाएंगे। सामान्य आवेदन शुल्क 850 रुपए है, जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं या पर ईमेल भेज सकते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY