शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, एंबुलेंस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत​ | इंदौर में डबल मर्डर से सनसनी… घर के अंदर मिली बेटी की लाश, तो 10 KM दूर बोरे से मिला पिता का शव, भाई पर शक​ | एशिया कप में भारत के साथ हुई नाइंसाफी, बिना फाइनल खेले पाकिस्तान को दे दी गई ट्रॉफी, भड़के भारतीय खिलाड़ी और कोच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एशिया कप में भारत के साथ हुई नाइंसाफी, बिना फाइनल खेले पाकिस्तान को दे दी गई ट्रॉफी, भड़के भारतीय खिलाड़ी और कोच​

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल खेले बिना ही विवादों में घिर गया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके […]

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल खेले बिना ही विवादों में घिर गया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया।

इसके बावजूद पाकिस्तान को टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया गया। इस फैसले से नाराज भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया।

बिना गेंद फेंके पाकिस्तान को मिली ट्रॉफी

दरअसल, मेंस ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था। हालांकि, ढाका में लगातार बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका। इसके बाद मैच रेफरी ने लीग चरण में बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया।

भारतीय टीम ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया का कहना है कि फाइनल मुकाबला नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।

CABI ने फैसले पर उठाए सवाल

CABI ने अपने आधिकारिक बयान में पाकिस्तान को एकमात्र विजेता घोषित करने के फैसले को खारिज किया। संगठन के मुताबिक, टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों की धारा 27 में टाई होने वाले फाइनल का प्रावधान है। CABI का दावा है कि उसने इस संबंध में वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल की तकनीकी समिति के सामने अपना पक्ष रखा था।

“CABI इस फैसले को पूरी तरह खारिज करता है और उसका मानना है कि भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए।”

CABI ने आरोप लगाया कि तकनीकी समिति शुरुआत में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत थी, लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया। संगठन ने WBCC के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह पर भी फैसले को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

भारतीय टीम ने किया समारोह का बहिष्कार

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विजेता घोषित किए जाने के विरोध में ट्रॉफी वितरण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। CABI के पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर निराशा जताते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान मैदान पर खेलकर भारत को हराता तो भारतीय टीम परिणाम को खुशीखुशी स्वीकार करती।

“हम जीत और हार को खेल का हिस्सा मानते हैं। लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने हमें आखिरी गेंद पर हराया था और हमने उस परिणाम को स्वीकार किया था। अगर वे फाइनल में खेलकर जीतते तो हम उन्हें बधाई देते।”

इस विवाद के बाद भारतीय पुरुष और महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीमों ने भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेने के विकल्प पर भी विचार करने की बात कही है।

अब देखना होगा कि वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल इस विवाद पर क्या कदम उठाती है और क्या भारत की संयुक्त विजेता घोषित करने की मांग पर कोई पुनर्विचार किया जाता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY