Tiruchirappalli Car Accident: के जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह हादसा जम्बुनाथपुरम पुलिस थाना क्षेत्र के कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास का है।

ये खबर भी पढ़ें:
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थुरैयूरमुसिरी सड़क पर जम्बुनाथपुरम के पास हुआ। कार में सवार 10 यात्री नमक्कल जिले के एरुमापट्टी में कान छिदवाने के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तंजावुर के थिरुकाट्टुपल्ली वापस लौट रहें थे। तभी अचानक कार अनियंत्रिक होकर सड़क से नीचे उतर गई। फिर पेड़ से जाकर टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को मुसिरी सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जिसमें से 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 2 का इलाज जारी है।
#WATCH | Tiruchirappalli, Tamil Nadu: Eight people lost their lives, while two others sustained severe injuries after a car collided with a tree along the Thuraiyur–Musiri Highway in Tiruchirappalli district. Police have registered a case and launched an investigation: District… pic.twitter.com/ogDPkqD6Gr
— ANI November 22, 2026
मृतको की पहचान
मृतकों की पहचान थिरुकाट्टुपल्ली के महाराजपुरम निवासी मणिकम, मुरुगन, राजेश, शक्तिवेल और सुब्रमणि; तंजावुर जिले के साथनूर निवासी संगिली तथा विल्लुपुरम जिले के पावादाई और सीतारामन के रूप में की गई है।
PM मोदी ने दुख जताते हुए मुआवजे का किया ऐलान
PMO ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट को शोक जाहिर करते हुए लिखा कि ‘तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
தமிழ்நாட்டின் திருச்சிராப்பள்ளியில் நேரிட்ட விபத்தில் உயிரிழந்தவர்கள் குறித்து மிகுந்த வேதனையடைந்தேன். அவர்களின் குடும்பத்தினருக்கு எனது ஆழ்ந்த இரங்கல்களைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன். காயமடைந்தவர்கள் விரைவில் குணமடைய பிரார்த்திக்கிறேன்.
உயிரிழந்தவர்களின் குடும்பத்தினருக்கு…
— PMO India November 22, 2026
ये खबर भी पढ़ें: