शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कौन है डॉन बबली, जिसकी बेटी जान्हवी बनी क्राइम की दुनिया नया चेहरा… रोहतक शूटआउट में आया नाम​ | MP Skill Certificate Verification: मध्यप्रदेश में आपका कौशल प्रमाणपत्र असली है या नहीं? ऑनलाइन जांच के ये तरीके अपनाएं​ | Train Cancelled List: रेलवे ने फरवरी तक 20 ट्रेनों को किया कैंसिल, 26 अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी कटौती, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Laptop Screen साफ करने में Alcohol Wipes का इस्तेमाल पहुंचा सकता है बड़ा नुकसान​

अक्सर डेली काम करते हुए लैपटॉप की स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और दागधब्बे दिखने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए कई लोग अल्कोहल वाइप्स का प्रयोग करते हैं। लेकिन ये वाइप्स आसानी से मिल जाती है और स्क्रीन का क्लीन करने सबसे आसान तरीका है। शायद ही आप जानते हो कि,  इनका […]

अक्सर डेली काम करते हुए लैपटॉप की स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और दागधब्बे दिखने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए कई लोग अल्कोहल वाइप्स का प्रयोग करते हैं। लेकिन ये वाइप्स आसानी से मिल जाती है और स्क्रीन का क्लीन करने सबसे आसान तरीका है।

शायद ही आप जानते हो कि,  इनका इस्तेमाल आपके लैपटॉप की स्क्रीन को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है? असल में ज्यादा मात्रा में अल्कोहल या गलत तरह के वाइप्स स्क्रीन पर मौजूद खास कोटिंग को खराब कर सकते हैं। इसलिए स्क्रीन को साफ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किनसे बचना चाहिए, आपको बताते हैं।

अल्कोहल वाइप्स से क्यों हो सकता है स्क्रीन को नुकसान?

अधिक मात्रा में वाइप्स में अल्कोहल पाया जाता है, जो डिवाइस के गोंद को नुकसान पहुंचा सकती है। कम मात्रा में अल्कोहल होने पर बाहरी हिस्सों, जैसे कीबोर्ड के बटनों की सफाई के लिए ठीक रहता है। लेकिन लैपटॉप की स्क्रीन पर इसका इस्तेमाल करने से बचना है।

यदि लैपटॉप बनाने वाले कंपनी स्क्रीन की सफाई के लिए इसकी अनुमति देती है, तो भी 70 प्रतिशत आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना कंपनी के सलाह इसका प्रयोग न करें।

स्क्रीन की खास कोटिंग हो सकती है खराब

आपने भी देखा होगा कि ज्यादातर लैपटॉप की स्क्रीन पर एक खास तरह की कोटिंग होती है, जो कि इसका काम स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक को कम करना और उंगलियों के निशान पड़ने से रोकना है। इसको एंटीग्लेयर और एंटीफिंगरप्रिंट कोटिंग कहते हैं।

वहीं, अल्कोहल के संपर्क आने से यह कोटिंग खराब हो सकती है। आमतौर पर ज्यादा मात्रा वाले अल्कोहल वाइप्स स्क्रीन के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए 91 प्रतिशत या इससे अधिक मात्रा वाले अल्कोहल वाइप्स का इस्तेमाल करने से बचें।

क्या है लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने का सही तरीका?

एक्सपर्ट ने बताया है कि यदि आप लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने के लिए वाइप्स ही इस्तेमाल करें, तो नॉर्मल या फिर खास स्क्रीन क्लीनिंग वाइप्स को चूज करें। आप चाहे तो स्क्रीन क्लीनर, मॉनिटर क्लीनर और इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर किट भी खरीद सकते हैं।

माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें लैपटॉप की स्क्रीन

लैपटॉप को साफ रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, उसे माइक्रोफाइबर कपड़े को माना जाता है। यह स्क्रीन पर जमी धूल और हल्के दागधब्बों को आसानी से रिमूव करता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को बहुत हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्क्रीन को ज्यादा रगड़ें। ऐसा करने से स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है।

असल में सफाई करते समय आपका सिर्फ स्क्रीन पर जमी धूल हटाना चाहिए, न कि उस पर अधिक दबाव डालना। इसलिए सामान्य सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर ऑप्शन है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY