मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Chahal Joins BJP: BJP में एंट्री करते ही चहल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’​ | मीठा खाते ही पानी पीने की है आदत? ये कितना सही, कितना गलत? डॉक्टर से जानें​ | Honda CB500 भारत में लॉन्च, 501cc इंजन के साथ तीन वेरिएंट में हुई पेश, जानिए कितनी है कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhirendra Shastri Mathura Visit: 2027 में BJP का प्रचार करेंगे धीरेंद्र शास्त्री? बांके बिहारी के दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान, बोले- कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाएंगे​

Dhirendra Shastri Mathura Visit: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मथुरा पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण को ‘टेढ़ेमेढ़े’ कहने वाले बयान पर सोशल मीडिया में हुई आलोचना के बाद उनका यह पहला मथुरा दौरा था। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए विवाद और ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। […]

Dhirendra Shastri Mathura Visit: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मथुरा पहुंचे।

भगवान श्रीकृष्ण को ‘टेढ़ेमेढ़े’ कहने वाले बयान पर सोशल मीडिया में हुई आलोचना के बाद उनका यह पहला मथुरा दौरा था। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए विवाद और ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।

मथुरा पहुंचने पर धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रजवासियों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी उनके आराध्य हैं और वे जीवनभर इसी आत्मीय भाव से भगवान को पुकारते रहेंगे। उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और श्रद्धालुओं से जयकारे भी लगवाए।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर के खिलाफ बहुत पोस्ट कर लीं, लेकिन अब बांके बिहारी के लिए जमीन पर कब उतरोगे? वृंदावन और मथुरा कब आओगे? धीरेंद्र… pic.twitter.com/TqOFVMs4vE

— Bansal News Official November 21, 2026

धीरेंद्र शास्त्री समाजसेवी मानसिंह के 99वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के तीन प्रमुख उद्देश्य थे। पहला मानसिंह के जन्मोत्सव में भाग लेना, दूसरा गौरी गोपाल में बेटियों के विवाह कार्यक्रम में शामिल होना और तीसरा बांके बिहारी के दर्शन करना।

सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों को जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल ऑनलाइन विरोध करने के बजाय लोगों को मथुरावृंदावन आकर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने भविष्य में ब्रज क्षेत्र में प्रवास करने की इच्छा भी जताई।

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बाद बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे। यहां संतों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और समस्त बृजवासियों से नाक रगड़कर माफी मांगी; साथ ही… pic.twitter.com/HOqm4Tkj5D

— Bansal News Official November 22, 2026

2027 के चुनाव को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के प्रचार से जुड़े सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हनुमान जी, सनातन धर्म और अपने धार्मिक विचारों का प्रचार करते हैं।

कृष्ण जन्मभूमि और हिंदू एकता पर बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए सनातनी समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने जातिगत भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक एकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि विरोध और आलोचना के बावजूद वे अपने धार्मिक अभियानों और हिंदू एकता के प्रयासों को जारी रखेंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY